देश

'पूर्ववर्ती सरकारों का लाइसेंस राज बेरोजगारी का बढ़ाता था बोझ', PM मोदी ने कांग्रेस पर किया परोक्ष हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सभी क्षेत्रों में सुधार उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है और भारत आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने के लिए लगातार कई कदम उठा रहा है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सभी क्षेत्रों में सुधार उनकी सरकार की प्रतिबद्धता है और भारत आर्थिक वृद्धि की रफ्तार बनाए रखने के लिए लगातार कई कदम उठा रहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों का 'लाइसेंस-राज' बेरोजगारी का बोझ बढ़ाता था, जबकि उनकी सरकार का उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन मॉडल अवसर पैदा कर रहा है।

'सुधार हमारी सरकार की प्रतिबद्धता'

पीएम मोदी ने कहा कि भारत में राजनीतिक स्थिरता और इसकी नीतियों में निरंतरता है तथा दुनिया देश को वृद्धि एवं उम्मीद के एक प्रमुख केंद्र के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा, ''भारत लगातार वृद्धि की गति बनाए रखने के लिए कई कदम उठा रहा है। भारत सभी क्षेत्रों में सुधारों को आगे बढ़ा रहा है और सुधार हमारी प्रतिबद्धता हैं।''

पीएम मोदी ने कहा कि संसाधनों का इस्तेमाल हथियार के तौर पर किए जाने से दुनिया में वृद्धि को लेकर कई चिंताएं हैं, लेकिन भारत को वृद्धि के एक प्रमुख केंद्र के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के पास सुधारों के लिए स्पष्ट खाका है जिसमें सुशासन पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार अधिक उत्पादन को प्रोत्साहन के जरिये बढ़ावा दे रही है।

पूर्ववर्ती सरकारों पर बरसे PM मोदी

पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर लोगों को अभाव में रखने की नीति अपनाने का आरोप लगाया, ताकि उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए भी सरकार के सामने निर्भर रहना पड़े। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों का 'लाइसेंस-राज' बेरोजगारी का बोझ बढ़ाता था, जबकि उनकी सरकार का उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन मॉडल अवसर पैदा कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, ''हम केवल नियमों में बदलाव नहीं कर रहे हैं, बल्कि नियमों की समूची नीति को ही बदल रहे हैं। हमारी सरकार का मानना है कि ऐसा कोई काम करने के लिए कोई नियमन नहीं होना चाहिए, जिसे कानून के तहत स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित नहीं किया गया है।''

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सरकार नीतिगत स्तर पर अगली पीढ़ी के सुधार कर रही है तथा सुशासन एवं जीवन सुगमता के स्तर पर भी सुधार लागू कर रही है। उन्होंने कहा, ''हम 'अनुमति मिलने तक प्रतिबंधित' दृष्टिकोण से 'प्रतिबंधित होने तक अनुमति' के मॉडल की तरफ बढ़ रहे हैं।''

पीएम मोदी ने कहा कि भारत पिछली सरकारों के 'उत्पादन आधारित दंड' (PLP) मॉडल से निकलकर अब 'उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन' (PLI) की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे, दिल्ली मेट्रो और नमो रैपिड रेल में छोटे-छोटे सुधार भी दिखाते हैं कि देश वक्त के साथ बदल रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि पहले भारत का नक्शा बनाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती थी, जबकि विदेशी उपग्रह भारत का नक्शा बना सकते थे। लेकिन उनकी सरकार ने इस व्यवस्था को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीमा पर बुनियादी ढांचे को भारत की कमजोरी के बजाय ताकत मानने का फैसला किया है और सीमा अवसंरचना की तस्वीर बदली है।

पीएम मोदी ने 'इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम' को संबोधित करते हुए कहा कि दुनिया का सबसे सस्ता डेटा भारत में उपलब्ध है और देश सस्ते एवं सबसे अच्छे मोबाइल फोन बना रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

विपक्ष के विरोध के बीच CEC ज्ञानेश कुमार का छ्त्तीसगढ़ दौरा रद्द, क्या वजह आई सामने?

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

Delhi News: नगालैंड की युवती को मर्सिडीज में खींचने की कोशिश, चाणक्यपुरी के 5 स्टार होटल में बदसलूकी, 3 गिरफ्तार

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़के शशि थरूर, बोले- 13 करोड़ मतदाताओं के हक की आवाज दबाना शर्मनाक

राहुल गांधी की हिरासत पर भड़के शशि थरूर, बोले- 13 करोड़ मतदाताओं के हक की आवाज दबाना शर्मनाक

सार्वजनिक जीवन में पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, मांगा देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

सार्वजनिक जीवन में पीएम नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे, दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना, मांगा देश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद