दिल्ली : राजधानीराजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को 19 वर्षीय बीएससी नर्सिंग की छात्रा की संदिग्ध आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा नजफगढ़ की रहने वाली थी और नर्सिंग के तीसरे वर्ष में पढ़ाई कर रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
निजी अस्पताल से सूचना मिलने के बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल पर क्राइम टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस फिलहाल छात्रा की मौत के कारणों और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - जंतर-मंतर पर आरक्षण-विरोधी प्रदर्शन में उमड़ी भीड़, पुलिस और RAF ने संभाला मोर्चा; हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने जुटाए साक्ष्य
मीडिया खबरों के हवाले से पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक और क्राइम टीम ने पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। जांच के दौरान छात्रा के हॉस्टल में रहने की अवधि, उसके परिचितों और घटना से पहले की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - पैलेट गन मामले में राहुल गांधी की रंग लाई मेहनत! दिल्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की FIR
छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया अभी स्पष्ट नहीं-पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। जांच टीम उसके मोबाइल फोन और कमरे में मौजूद अन्य सामान की भी पड़ताल कर रही है। इसके अलावा हॉस्टल के अन्य विद्यार्थियों और छात्रा से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, ताकि घटना की पूरी कड़ी सामने आ सके।
