इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में रौंदा, WTC अंक तालिका में हाल हुआ बेहाल

​जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को लीड्स में खेले गए तीन मैच की सीरीज पहले टेस्ट में पारी और 103 रन के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी टीम पहली पारी में 238 रन से पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में महज 135 रन बना सकी और मैच इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।पाकिस्तान के इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद जानिए कैसा है वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका का ताजा हाल? कौन सी टीम है किस पायदान पर? (फोटो क्रेडिट AI Generated)

Authored by: Navin ChauhanUpdated Aug 21 2026, 22:04 IST
पहले नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया01 / 09

पहले नंबर पर है ऑस्ट्रेलिया

बांग्लादेश के खिलाफ डॉर्विन टेस्ट में हार का सामना करने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम WTC अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया को अबतक खेले 9 टेस्ट में से 7 में जीत और 2 में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 84 हैं और उसका जीत प्रतिशत 77.78 का है।(फोटो क्रेडिट AP )​

दक्षिण अफ्रीका है दूसरे स्थान पर02 / 09

दक्षिण अफ्रीका है दूसरे स्थान पर

​मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। दक्षिण अफ्रीका को अबतक खेले 4 टेस्ट में से 3 में जीत मिली है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्रोटियाज के खाते में कुल 36 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 75 है।​

तीसरे स्थान पर है न्यूजीलैंड​03 / 09

तीसरे स्थान पर है न्यूजीलैंड​

​वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में न्यूजीलैंड की टीम तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम को अबतक खेले 6 मैच में से 4 में जीत मिली है जबकि एक मैच में उसे हार का मुंह देखना पड़ा, वहीं एक मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। कीवी टीम के खाते में 52 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 72.22 का है।(फोटो क्रेडिट BLACK CAPS X)​

बांग्लादेश है चौथे नंबर पर04 / 09

बांग्लादेश है चौथे नंबर पर

बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई। बांग्लादेश के खाते में अबतक खेले 5 मैच में तीन जीत, एक हार और एक ड्रॉ मुकाबले के साथ कुल 40 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशत 66.67 का है।​

पांचवें स्थान पर है टीम इंडिया05 / 09

पांचवें स्थान पर है टीम इंडिया

​शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत के बाद पांचवें पायदान पर मजबूती से काबिज है। भारतीय टीम को अबतक खेले 10 टेस्ट में से 5 में जीत मिली है जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं एक मुकाबला ड्रॉ समाप्त हुआ। भारतीय टीम के खाते में कुल 64 अंक हैं और उसका जीत प्रतिशत 53.33 का है।​

छठे पायदान पर है श्रीलंका06 / 09

छठे पायदान पर है श्रीलंका

​श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ गॉल टेस्ट में हार के बाद अंक तालिका में छठे पायदान पर बनी हुई है। श्रीलंका के खाते में 5 मैच में एक जीत, 2 हार और 2 ड्रॉ मुकाबलों के साथ कुल 20 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशतक 33.33 का है।(फोटो क्रेडिट Sri Lanka Cricket X)​

सातवें स्थान पर मजबूत हुआ इंग्लैंड07 / 09

सातवें स्थान पर मजबूत हुआ इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान को पहले टेस्ट में पटखनी देकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में सातवें पायदान पर मजबूती से काबिज हो गई है। इंग्लिश टीम के खाते में अबतक खेले 14 टेस्ट में 5 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ मुकाबले के साथ कुल 50 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशत 24.36 से बढ़कर 29.76 हो गया है। इंग्लैंड के खाते में 14 डिमैरिट प्वाइंट भी जुड़े हैं।​

आठवें स्थान पर पहुंचा वेस्टइंडीज08 / 09

आठवें स्थान पर पहुंचा वेस्टइंडीज

पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे चक्र की अंक तालिका में आठवें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है। विंडीज ने अबतक खेले 12 टेस्ट में से 2 में जीत मिली है जबकि 8 में उसे हार मिली है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। विंडीज के खाते में 2 डिमैरिट प्वॉइंट आए हैं। वेस्टइंडीज के खाते में 30 अंक और जीत प्रतिशत 20.83 का है।​

आखिरी पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान09 / 09

आखिरी पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट में पारी और 103 रन के अंतर से हार के बाद पाकिस्तान को अबतक खेले 7 टेस्ट में से 2 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। उसके खाते में 16 डिमेरिट अंक के साथ कुल 8 अंक हैं। उसका जीत प्रतिशत 22.22 से घटकर 19.05 हो गया है। जो कि नौ टीमों में सबसे कम है।(फोटो क्रेडिट PCB X)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!