बिजनेस

Share Market Today : क्रूड ने बिगाड़ा मूड! Sensex-Nifty सपाट, बैंकिंग-मेटल भागे

भारतीय बाजार गुरुवार को मजबूती के बाद आज फिर सुस्ती में है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जहां सपाट हैं। वहीं, मार्केट ब्रेड्थ से बाजार में सुस्ती साफ दिख रही है। हालांकि, मेटा और बैंकिंग शेयरों में तेजी है।

Image

वैश्विक बाजारों में सतर्कता का माहौल

Share Market Today Sensex Nifty : भारतीय शेयर बाजार ने शुक्रवार को कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन मामूली बढ़त के साथ शुरुआत की है। शुरुआती कारोबार में Sensex करीब 67 अंक चढ़कर 77,605 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty करीब 17 अंक की बढ़त के साथ 24,249 के आसपास कारोबार करता दिखा।

हालांकि, बाजार की चाल फिलहाल बेहद सीमित दायरे में है और निफ्टी 24,200 के ऊपर टिके रहने की कोशिश कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 77,725 का ऊपरी स्तर और 77,445 का निचला स्तर छुआ। वहीं निफ्टी ने 24,284 का हाई और 24,206 का लो बनाया। बाजार में चौड़ाई भी बहुत मजबूत नहीं है। निफ्टी के 21 शेयर बढ़त में हैं, जबकि 28 शेयर गिरावट में और एक शेयर स्थिर है।

कैसा है सेक्टोरल ट्रेंड?

सेक्टोरल ट्रेंड की बात करें तो निफ्टी बैंक करीब 0.43 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है। प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.66 फीसदी की तेजी है, जबकि फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स भी करीब 0.38 फीसदी चढ़ा है। रियल्टी और मेटल शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। दूसरी तरफ IT इंडेक्स करीब 0.51 फीसदी नीचे है। FMCG में 0.63 फीसदी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में करीब 0.51 फीसदी की कमजोरी है। ऑटो, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स भी दबाव में हैं।

मेटल में आई चमक

मेटल सेक्टर शुरुआती कारोबार का मजबूत हिस्सा बना हुआ है। निफ्टी मेटल में करीब 0.83 फीसदी की तेजी है। वहीं स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी का रुझान दिख रहा है। निफ्टी स्मॉलकैप 100 करीब 0.75 फीसदी और स्मॉलकैप 50 करीब 0.89 फीसदी ऊपर है।

India VIX में तेज उछाल

बाजार में सबसे अहम बदलाव India VIX में हुआ है। इस वोलैटिलिटी इंडेक्स में 3.41 फीसदी की तेजी है। VIX बढ़कर 11.12 के स्तर पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि भले ही सेंसेक्स और निफ्टी में अभी बड़ी हलचल नहीं है, लेकिन बाजार में आगे उतार-चढ़ाव को लेकर सतर्कता बढ़ी है। निफ्टी का पीई करीब 20.48 और पीबी करीब 2.94 है। इंडेक्स अभी अपने 52 हफ्ते के हाई 26,373 से काफी नीचे है, जबकि 52 हफ्ते का लो 22,182.55 है।

Global Market से मिले-जुले संकेत

एशियाई बाजारों से भारतीय बाजार को मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। Hang Seng करीब 0.80 फीसदी ऊपर है, जबकि Taiwan और KOSPI भी बढ़त में हैं। दूसरी ओर Nikkei 225 करीब 0.49 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। GIFT Nifty भी मामूली कमजोरी के साथ 24,290 के आसपास है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र में दबाव देखने को मिला। S&P 500 करीब 0.87 फीसदी और Nasdaq करीब 1 फीसदी नीचे बंद हुआ, जबकि Dow Futures मामूली बढ़त दिखा रहा है। ऐसे में भारतीय बाजार के लिए विदेशी संकेत पूरी तरह मजबूत नहीं हैं।

क्रूड और गोल्ड पर निवेशकों की नजर

कमोडिटी बाजार में Brent Crude करीब 93.51 डॉलर प्रति बैरल पर है, जबकि Crude Oil करीब 86.48 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर Gold करीब 4,545.75 डॉलर पर 0.66 फीसदी ऊपर है। कुल मिलाकर शुक्रवार की शुरुआत में बाजार में न तो बड़ी बिकवाली दिख रही है और न ही जोरदार खरीदारी। बैंकिंग और मेटल शेयरों की मजबूती बाजार को संभाल रही है, जबकि IT और FMCG में दबाव है। आज निफ्टी के लिए 24,200 का स्तर अहम सपोर्ट और 24,300 के आसपास का क्षेत्र शुरुआती चुनौती के तौर पर देखा जा सकता है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article