Aaj Ki Taza Khabar (Live Blog): दिल्ली मंगोलपुरी L ब्लॉक में फिर चाकूबाजी, 7 घायल, अलीगढ़ में खाद्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल की कैंटीन पर मारा छापा
आज की ताजा खबर, 21 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज लाइव: हैदराबाद में एक एस्टन मार्टिन कार की टक्कर से 26 वर्षीय महिला की मौत हो हई। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान पर इतिहास का सबसे कड़ा प्रतिबंध लगाया जा सकता है। सोमाली समुद्री लुटेरों ने चार दिनों में दो जहाजों का अपहरण कर लिया है। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी FBI ने भारतीय गैंगस्टर कमल को अपनी वांटेड लिस्ट में शामिल किया है। पोलैंड के राजदूत प्योत्र एंटोनी स्विताल्स्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ है क्योंकि ’’हम भी इसके पीड़ित हैं’’।
Aaj Ki Taza Khabar (Live Blog): दिल्ली मंगोलपुरी L ब्लॉक में फिर चाकूबाजी, 7 घायल, अलीगढ़ में खाद्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल की कैंटीन पर मारा छापा
इनऑर्बिट मॉल में लाइफस्टाइल क्लोथिंग स्टोर में काम करने वाली पीड़िता भारती मुखी की 16 अगस्त को माधापुर इलाके में अपने कार्यस्थल के पास सड़क पार करते समय कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकते हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि ईरान पर इतिहास का सबसे कड़ा प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
अमेरिका का दावा है कि ईरान लगातार युद्ध के लिए अमेरिका को उकसा रहा है। हालांकि, बेसेंट ने कहा कि आर्थिक उपायों पर ध्यान केंद्रित करने से ईरान के खिलाफ आगे बड़े सैन्य अभियानों की आवश्यकता कम हो सकती है।
सोमाली समुद्री लुटेरों ने चार दिनों में दो जहाजों का अपहरण कर लिया है। इस घटना के बाद सोमालिया और यमन के तटीय जलक्षेत्र में समुद्री डकैती एक बड़े पैमाने पर वापसी का खतरा बढ़ता जा रहा है।
अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन यानी FBI ने भारतीय गैंगस्टर कमल को अपनी वांटेड लिस्ट में शामिल किया है। कमल पर लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से जुड़े होने का आरोप है। FBI के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा यह नेटवर्क एक ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइजेशन के तौर पर काम कर रहा है।
पोलैंड के राजदूत प्योत्र एंटोनी स्विताल्स्की ने बृहस्पतिवार को कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ है क्योंकि ’’हम भी इसके पीड़ित हैं’’। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के कहीं भी होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के भारत के अधिकार का उनका देश समर्थन करता है।
फरीदाबाद में फंदे से लटका मिला किशोर का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
अलीगढ़ में खाद्य विभाग की टीम ने जिला अस्पताल की कैंटीन पर मारा छापा
दिल्ली मंगोलपुरी L ब्लॉक में फिर चाकूबाजी, 7 घायल
झुंझुनूं में बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान: नगर निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
अभिनेता अर्जुन रामपाल ने गोवा में गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ शादी का पंजीकरण कराया
उत्तर प्रदेश के चंदौली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म
मुंबई के कुर्ला में घरों पर गिरी क्रेन, तीन महीने के बच्चे समेत 10 लोग घायल
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में तीन महीने का बच्चा, 10 वर्षीय लड़का और आठ अन्य लोग घायल हो गए हैं। आठ घायलों को नगर निगम संचालित सायन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो अन्य को कुर्ला स्थित भाभा अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, सभी घायलों की हालत स्थिर है। घायलों की पहचान जगरुल्ला नबी मोहम्मद खान (63), अहमद नियाज अहमद (3 महीने), अतीकुर रहमान (60), हकुम शेख (36), नुमान खान (21), रहमान खान (19), सूरज गौड़ (10), अकबर (40), राजू गौड़ (35) और आरती गौड़ (30) के रूप में हुई है। नगर निकाय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह काम महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) से संबंधित नहीं था, जैसा कि पहले बताया गया था। यह कार्य मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) की ओर से कराया जा रहा था। एमएमआरडीए ने एक बयान में कहा कि कुर्ला स्थित भंडारी मेटलर्जी भवन संख्या-1 में तोड़फोड़ कार्य की तैयारियां की जा रही थीं और इसके लिए मौके पर क्रेन लाई गई थी। बयान में कहा गया, ’’जब क्रेन को वहां लाया जा रहा था, तभी वह एक ओर झुक गई और पास की संरचना की तरफ गिर गई। ऐसा प्रतीत होता है जमीन नरम होने के कारण क्रेन का संतुलन बिगड़ गया।’’ बयान में कहा गया कि कुछ लोगों को ’मामूली चोटें’ आई हैं और प्राधिकरण उन्हें ’’सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता और सहयोग’’ उपलब्ध करा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एमएमआरडीए ने आवश्यक मशीनें और कर्मचारियों को मौके पर भेजा है तथा गिरी हुई क्रेन को हटाने का काम प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि क्रेन का एक हिस्सा बिजली के तारों पर गिर गया जिससे मध्य रेलवे की कुर्ला-ट्रॉम्बे एकल लाइन पर मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई।
दिल्ली में पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े सेप्टिक टैंक में फेंकने के आरोपी को नहीं मिली जमानत
पुलिस पूछताछ के दौरान पीड़िता के भाई की ओर से पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन आया, जिसमें उसने बताया कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है और उसका शव सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ है। इस बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन ने तीन बेटियों को जन्म दिया था, जिसके कारण आरोपी और उसके परिवार के सदस्य उसे प्रताड़ित करने के साथ दहेज की मांग भी करते थे। जमानत की मांग करते हुए आरोपी ने दावा किया था कि पीड़िता की मां और भाई की गवाही में अहम विरोधाभास हैं। लेकिन अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। आरोपी के वकील ने जमानत के लिए अनुरोध करते हुए कहा कि सुनवाई बेहद धीमी गति से हो रही है। अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सुनवाई की गति धीमी नहीं है और आरोप ऐसे नहीं हैं कि आरोपी को जमानत दी जाए।
दिल्ली पुलिस प्रदर्शन के दौरान छर्रे लगने से युवक के घायल होने के मामले में FIR दर्ज करेगी
संभल में शाही जामा मस्जिद के पास 36 मकानों और दुकानों को जारी किया जा रहा नोटिस
गुजरात के भावनगर में जहरीली शराब पीने से 61 लोग बीमार, 25 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
उन्होंने बताया कि अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 10 मरीजों की हालत गंभीर है। जिला प्रशासन ने बताया कि अत्यधिक जहरीले पदार्थ मेथनॉल युक्त शराब पीने वाले 25 लोगों का अब भी अस्पताल में इलाज जारी है। इस घटना के सिलसिले में वरतेज थाने में दर्ज प्राथमिकी में 21 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से 13 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात में शराब का निर्माण, बिक्री और सेवन प्रतिबंधित है। जिला प्रशासन कार्यालय ने बताया, "कुल 61 लोग बीमार हुए हैं और 25 का अब भी इलाज जारी है। शराब पीने वाले 18 अन्य लोग अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन चिकित्सकों के परामर्श के बाद वहां से चले गए।" अस्पताल में भर्ती मरीजों में से 15 की हालत स्थिर है, जबकि 10 मरीज गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। इनमें से एक मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि अब तक 10 अन्य मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ितों ने भारत में निर्मित लोकप्रिय विदेशी शराब (आईएमएफएल) ब्रांड के नाम वाली बोतलों में पैक की गई जहरीली शराब का सेवन किया था। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मद्य निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गैर-इरादतन हत्या, मिलावट और जहर देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। स्थानीय अदालत ने बृहस्पतिवार को आरोपियों को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
मामले की जांच राज्य निगरानी प्रकोष्ठ (एसएमसी) को सौंप दी गई है। यह गुजरात पुलिस की विशेष इकाई है, जो पूरे राज्य में अवैध शराब और जुआ गतिविधियों पर नजर रखती है।
ओडिशा में बाढ़ की स्थिति में सुधार, प्रमुख नदियों का जलस्तर घटा
अधिकारियों के अनुसार, 14 अगस्त से शुरू हुई बाढ़ की दूसरी लहर से छह जिलों में 13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और करीब पांच लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जाजपुर, भद्रक, केंद्रापड़ा, मयूरभंज और क्योंझर में स्थिति स्थिर है, हालांकि बैतरणी नदी का जलस्तर बढ़ने से केंद्रापड़ा और जाजपुर के कुछ हिस्सों में खतरा बना हुआ है। जलभराव के कारण भद्रक और जाजपुर में शुक्रवार को शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक राज्य में पिछले 24 घंटों में औसतन 2.1 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य औसत 10.4 मिलीमीटर है। नयागढ़ में सर्वाधिक 35 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी ने शुक्रवार से तटीय और उत्तरी ओडिशा में छह दिनों तक बारिश का एक और दौर आने का पूर्वानुमान जताया है।
भाजपा ने पूरे केरलम में वंदे मातरम् कार्यक्रम आयोजित किए
चीन में तूफान मेसाक से 159 लोगों की मौत, 10 लापता
किसी घटना के कई दिनों बाद अधिकारियों द्वारा मृतक संख्या को अद्यतन किया जाना असामान्य बात नहीं है, हालांकि इस मामले में, तूफान के आने के एक महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद मृतक संख्या के बारे में जानकारी साझा की गई है। सरकारी मीडिया के अनुसार, कुल मृतकों में से 107 लोगों की मौत नाननिंग में छह बांधों के टूटने से आई बाढ़ के कारण हुई।
तुगलकी फरमान चला रही राजस्थान सरकार: सचिन पायलट
विदेश मंत्रालय ने सीएम रेवंत रेड्डी को नहीं दी अमेरिका जाने की मंजूरी, तेलंगाना CMO का दावा
वर्तमान में लंदन दौरे पर गए रेवंत रेड्डी को 30 अगस्त को हैदराबाद लौटने से पहले अमेरिका की यात्रा करनी थी। आधिकारिक बयान के अनुसार, विदेश मंत्रालय से राजनीतिक मंजूरी न मिलने के कारण तेलंगाना राइजिंग के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल को अपनी अमेरिका यात्रा रद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
मथुरा में निर्माणाधीन मॉल की सेटरिंग हुई धराशाई, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका, एक की मौत
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन इलाके में निर्माणाधीन मॉल की सेटरिंग धराशाई होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। वहीं एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
हम आतंकवादियों से निपटने के भारत के अधिकार का समर्थन करते हैं : पोलैंड के राजदूत
स्विताल्स्की ने हालांकि यहां एक कार्यक्रम के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में की गई इस टिप्पणी के बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा। इससे पहले, ’सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड एंड होलिस्टिक स्टडीज़’ के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में राजदूत ने कहा कि पोलैंड भारत को एक बहुत ’प्रभावी साझेदार’’ मानता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया बहुत अनिश्चित हो गई है और कई ’’उथल-पुथल मचाने वाली ताकतें’’ मौजूद हैं।
