Garjana With Rubika Liyaquat: झारखंड छोड़ राहुल ने दिल्ली में चुना रास्ता!

Times Now Digital

Updated Aug 21, 2026, 23:56 IST

Garjana With Rubika Liyaquat: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध दर्ज कराते हुए धरना दिया। आपको बता दें यह प्रदर्शन 20 जुलाई को छात्रों के आंदोलन के दौरान कथित रूप से पुलिस द्वारा चलाई गई पैलेट गन की घटना से संबंधित था। राहुल गांधी नीट परीक्षा धांधली के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। छात्र की शिकायत पर एफआईआर दर्ज न करने और दिल्ली पुलिस द्वारा टालमटोल करने के विरोध में उन्होंने धरना शुरू किया। तो सवाल उठता है कि न्याय की लड़ाई या कुर्सी के लिए अराजकता ?