देश

PFI पर 8 सूबों में ताबड़तोड़ एक्शन! बोले नकवी- ये ISI की प्रॉक्सी, अलकायदा की परछाई जैसे कर रहा काम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:45 AM IST

राज्य की पुलिस और उनकी एटीएस यूनिट्स ने मध्य प्रदेश, कर्नाटक, असम, दिल्ली, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश सरीखे सूबों में पीएफआई के खिलाफ मंगलवार को रेड डाली गई। विभिन्न सूबों से पीएफआई के सदस्य पकड़े भी गए हैं। इस बीच, दिल्ली में जामिया समेत पास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : IANS

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ देश के छह सूबों में ताबड़तोड़ एक्शन के बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि यह संगठन आईएसआई (पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी) का प्रॉक्सी है और यह अलकायदा की परछाई जैसे काम कर रहा है।

मंगलवार (27 सितंबर, 2022) को टाइम्स नाउ नवभारत से उन्होंने कहा- भारत के लोकतंत्र के खिलाफ साजिश हो रही थी। जो खुलासे हुए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। पीएफआई, आईएसआई की प्रॉक्सी बन गया है। यह अलकायदा की परछाई की तरह काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा- जिस शैतानी और षडयंत्रों वाली मानसिकता से काम कर रहा था, वो मुल्क के साथ मजहब के खिलाफ थी। वह देश को नुकसान पहुंचाने की मकसद से काम कर रहा था। वे लोग तो चुनाव लड़ने की फिराक में भी थे। उनकी सोच यही है कि राष्ट्रवादी सोच के लोगों के खिलाफ षडयंत्र रचो।

पीएफआई से जुड़ाव के मामले में मध्य प्रदेश में पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया है। यह जानकारी सुबह सूबे के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। इस बीच, महाराष्ट्र में ठाणे से पीएफआई के चार कार्यकर्ता राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किए गए। वहीं, गुजरात में कम से कम 10 लोगों को पीएफआई से संबंधों के सिलसिले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया, जबकि असम में पुलिस ने पीएफआई के 25 कार्यकर्ताओं को अरेस्ट किया।

उधर, कर्नाटक के उडुपी जिले में पीएफआई के नेताओं के घरों पर छापेमारी और चार हिरासत में। दिल्ली में भी कुछ पीएफआई से कथित तौर पर जुड़े लोग हिरासत में लिए गए और केरल में राज्यव्यापी हड़ताल के दौरान हिंसक गतिविधियों के आरोप में पीएफआई के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार हुए हैं।

Abhishek Gupta
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित