देश

महाराष्ट्र: परभणी में संविधान के अपमान को लेकर भड़की हिंसा, कई जगह आगजनी, फूंकी दुकान-गाड़ियां

जानकारी के अनुसार मंगलवार को किसी उपद्रवी ने परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास रखी संविधान की प्रति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके विरोध में आज कई संगठनों ने शहर में बंद बुलाया था।

Image

परभणी में भारी हिंसा

Violence in Parbhani: संविधान के अपमान को लेकर महाराष्ट्र के परभणी में हिंसा भड़क उठी है। इसे लेकर कई इलाकों में आगजनी की गई जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। बुधवार दोपहर प्रदर्शनकारियों ने कई इलाकों में आगजनी की और जमकर उत्पात मचाया। इनसे निपटने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि संविधान का अपमान करने वालों को फांसी की सजा दी जाए। तोड़फोड़ के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण है।

कई संगठनों ने शहर में बंद बुलाया था

जानकारी के अनुसार मंगलवार को किसी उपद्रवी ने परभणी रेलवे स्टेशन के बाहर बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के पास रखी संविधान की प्रति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके विरोध में आज कई संगठनों ने शहर में बंद बुलाया था। इसी दौरान प्रदर्शनकारी हिंसक हो उठे और जमकर आगजनी और पथराव किया। उपद्रवियों ने कई जगहों पर आगजनी की जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले छोड़े।

कई गाड़ियों को लगाई आग

प्रदर्शनकारियों ने यहां कई गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनमें आग लगा दी। इन्होंने कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद से ही शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। उधर, पुलिस जांच में जुटी हुई है कि संविधान की प्रति का अपमान करने के पीछे किन तत्वों का हाथ है।

उधर, बहुजन विकास अघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने 24 घंटे के अंदर बाबा साहेब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। आंबेडकर ने कहा कि परभणी में भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाना बहुत ही शर्मनाक है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article