देश

संसद के अंदर विपक्ष का हंगामा और बाहर गांधीगिरी, राहुल ने राजनाथ को दिया गुलाब का फूल और तिरंगा

हंगामे के चलते सदन को स्थगित किए जाने के बीच संसद के बाहर विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान आज विपक्षी नेताओं ने एनडीए सांसदों गुलाब का फूल देने की मुहिम चलाई।

Image

राहुल ने दिया राजनाथ को गुलाब

Photo : ANI

Rahul Gandhi gives a Rose flower to Rajnath Singh: एक तरफ जहां संसद के अंदर हंगामा मचा हुआ है वहीं बाहर भी प्रदर्शनों का दौर जारी है। विपक्षी दलों ने कई दिनों से अडानी के मुद्दे सदन में भारी हंगामा किया है। और अब राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर भी ऊपरी सदन की कार्यवाही लगातार प्रभावित हो रही है। हंगामे के चलते सदन को स्थगित किए जाने के बीच संसद के बाहर विपक्षी दल प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे ही प्रदर्शन के दौरान आज विपक्षी नेताओं ने एनडीए सांसदों गुलाब का फूल देने की मुहिम चलाई।

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को गुलाब का फूल और तिरंगा दिया। जब राजनाथ सिंह संसद के अंदर जा रहे थे, तभी राहुल उनके पास आए और उन्हें गुलाब का फूल और तिरंगा दिया। विपक्षी नेताओं ने सत्तादल के कई नेताओं को इसी तरह फूल और तिरंगा दिया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article