Who Won The Toss Today, Zimbabwe vs Afghanistan 1st T20I Match Toss Live: जिंबाब्वे और अफगानिस्तान की टीमों की बीच तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज आज हरारे में होने जा रहा है। जिंबाब्वे की टीम सिकंदर रजा की कप्तानी में खेलने उतरी है। जिन्हें स्टार स्पिनर राशिद खान की कप्तानी वाली अफगानी टीम से टक्कर मिलेगी। जिंबाब्वे और अफगानिस्तान के बीच अबतक कुल 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से एक में मेजबान टीम विजयी रही है। जबकि 14 मुकाबले अफगानिस्तान के पाले में गए हैं। आइए जानते हैं सीरीज के पहले मुकाबले में किसने जीता टॉस और किया क्या फैसला?
जिंबाब्वे और अफगानिस्तान किसने जीता टॉस( Zimbabwe vs Afghanistan 1st T20I Match Toss Winner)
अफगानिस्तान ने पहले टी20 में जीता टॉस और किया पहले बल्लेबाजी का फैसला।
जिंबाब्वे और अफगानिस्तान टॉस टाइम ( Zimbabwe vs Afghanistan 1st T20I Match Toss Time)
- 4:30 PM(भारतीय समयानुसार), अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
जिंबाब्वे और अफगानिस्तान स्टेडियम (Zimbabwe vs Afghanistan 1st T20I Match Venue)
- हरारे
जिंबाब्वे की प्लेइंग-11 (Zimbabwe Playing-11)
तदिवानशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, वेस्ली मधेवेरे, सिकंदर रजा (कप्तान), रेयान बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, ट्रेवर ग्वांडू।
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11 (Afghanistan Playing-11)
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, मोहम्मद नबी, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, करीम जनत, मोहम्मद इशाक, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फरीद अहमद।
