लखनऊ

Deoria News: आतिशबाजी की चकाचौंध में बुझ गया घर का चिराग, बारात की खुशी में मासूम की मौत

यूपी के देवरिया जिले में एक दुखद घटना में बारात में आतिशबाजी के दौरान एक 8 वर्षीय बच्चे की जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना बरहज थाना क्षेत्र के महुई खडेसर गांव में हुई। घटना के बाद बारात की खुशी मातम में बदल गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बारात में आतिशबाजी के दौरान झुलसने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गयी। बरहज के थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बुधवार को बताया कि जिले के महुई खडेसर गांव के रहने वाले निरंजन का बेटा अभिनन्दन उर्फ कान्हा बरहज में अपनी ननिहाल में रहता था और यहीं पढ़ाई करता था। घटना के बाद बच्चे के घर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आतिशबाजी के दौरान घटना

अधिकारी ने बताया कि नौ दिसंबर को विद्यासागर यादव नामक व्यक्ति के घर खुखुंदू के जिगनी सोनहौली से बारात आयी थी, कान्हा बारात देखने गया हुआ था, इस दौरान लोहे के पाइप से बनी ‘पोटाश गन’ आतिशबाजी की जा रही थी।

मासूम की मौत

सिंह ने कहा कि आतिशबाजी की चपेट में आकर कान्हा गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उन्होंने कहा कि बाद में 10 दिसंबर को उसे इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां आज उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर उचित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article