Himachal Pradesh Rainfall: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश से फिलहाल जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। लगातार पानी गिरने के चलते सोमवार (14 अगस्त, 2023) को सूबे के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह फैसला प्रदेश के शिक्षा विभाग की ओर से लिया गया है। एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से इस बाबत एक आदेश जारी किया गया है।
यही नहीं, हिमाच प्रदेश यूनिवर्सिटी ने पोस्ट ग्रैजुएट क्लासेज़ के जारी सभी एक्जाम कैंसिल कर दिए हैं, दिनमें बी.एड की परीक्षाएं भी शामिल हैं। ये एग्जाम 14 अगस्त, 2023 के लिए प्रस्तावित था। ये फैसले सूबे में भारी बारिश के चलते उठाए गए हैं।

Himachal Pradesh School Holiday
इस बीच, सूबे के मंडी जिले में लगातार बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के बाद भारी तबाही मची है। समाचार एजेंसी पीटीआई की ओर से रविवार (13 अगस्त, 2023) को वहां हुए नुकसान से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया।
वहीं, शिमला में पिछले महीने भारी बारिश से प्रभावित सुंडा गांव के लोगों ने सरकार से सुरक्षित स्थानों पर अपने पुनर्वास की मांग की है। भारी बारिश के कारण गांव में कई घरों को काफी नुकसान हुआ है तथा कुछ घरों में दरारे आ गईं। जिले के रचोली पंचायत क्षेत्र के गांव वालों की शिकायत है कि 25 जुलाई को बादल फटने के बाद राज्य सरकार की ओर से दी गई राहत अपर्याप्त थी।
