देश

Pakistan Drone: ना-पाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा 'पाकिस्तान', ड्रोन भेजे जाने की घटनायें हुईं 'दोगुनी'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 13, 2022, 04:37 PM IST

pakistan sent Drugs-weapon: पश्चिमी मोर्च पर पाकिस्तान से लगी सीमा के पार से ड्रोन भेजे जाने के मामलों में भारी वृद्धि हुई है और साल 2022 में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद भेजे जाने के मामलों में दोगुनी वृर्दि हुई है, बीएसएफ ने ये जानकारी दी है।

Image

BSF काफी समय से ड्रोन खतरे का सामना कर रहा है

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
2022 में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ, हथियार भेजे जाने के मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई
बीएसएफ ने ये जानकारी शेयर कर पाक की ना-पाक हरकतों का खुलासा किया है
बीएसएफ काफी समय से ड्रोन खतरे का सामना कर रहा है ये जानकारी सामने आई है

Drugs-weapons being sent from Pakistan: पश्चिमी मोर्च पर पाकिस्तान से लगी सीमा के पार से ड्रोन भेजे जाने के मामलों में भारी वृद्धि हुई है और साल 2022 में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद भेजे जाने के मामलों में दोगुना इजाफा हुआ है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बल ने दिल्ली में एक शिविर में ड्रोन का अध्ययन करने के लिए हाल ही में एक अत्याधुनिक प्रयोगशाला स्थापित की है और इसके परिणाम बहुत उत्साहजनक रहे हैं।उन्होंने शनिवार को कहा कि सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार से ड्रोन उड़ाने के रास्तों और इस अवैध गतिविधि में शामिल लोगों के ठिकानों पर भी नजर रख सकती हैं।

BSF काफी समय से ड्रोन खतरे का सामना कर रहा है

उन्होंने कहा, 'बीएसएफ काफी समय से ड्रोन खतरे का सामना कर रहा है ...नापाक मंसूबों वाले लोग नए-नए तरीके से ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अलग-अलग तरह के ड्रोन के इस्तेमाल से हमारे लिए समस्याएं पैदा हो रही हैं, क्योंकि इनके बारे में कम जानकारी उपलब्ध है और ये तेजी से उड़ान भरते हुए सीमा को पार कर जाते हैं।'

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन उड़ाए जाने की 79 घटनाएं

डीजी ने यह बात केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला को जानकारी देते हुए कही, जो एक वेबिनार सत्र के माध्यम से फोरेंसिक लैब का उद्घाटन करने के लिए एक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे।ड्रोन के खतरे के बारे में बताते हुए डीजी ने कहा कि बीएसएफ ने 2020 में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन उड़ाए जाने की 79 घटनाओं के बारे में पता लगाया था। पिछले साल इनकी तादाद 109 रही और इस साल यह दोगुनी से अधिक रफ्तार से बढ़कर 266 हो गई।

ड्रोन के उड़ान भरने के सबसे अधिक 215 मामले पंजाब में सामने आए

सिंह ने कहा, 'ड्रोन के उड़ान भरने के सबसे अधिक 215 मामले पंजाब में सामने आए हैं...जम्मू में करीब 22 मामले सामने आए।' उन्होंने कहा, 'समस्या गंभीर है। हमारे पास अभी तक कोई पुख्ता समाधान नहीं है। वे (ड्रोन) मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद, जाली मुद्रा आदि लाते हैं।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article