देश

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर हैदराबाद पुलिस की सफाई, थियेटर के बाहर भगदड़ क्यों मचा बताई वजह

Hyderabad Police clarification on Allu Arjun Arrest: हैदराबाद सिटी के सेंट्रल जोन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मीडिया में एक पत्र चल रहा है जिसमें कहा गया है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' की रिलीज के लिए चार और पांच दिसंबर को पुलिस बंदोबस्त करने का अनुरोध पत्र भेजा गया था।

Image

अभिनेता अल्लू अर्जुन को जमानत मिल गई है।

Hyderabad Police clarification on Allu Arjun Arrest: अभिनेता अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी पर हैदराबाद पुलिस ने बयान जारी कर अपनी सफाई दी है। हैदराबाद सिटी के सेंट्रल जोन के डिप्टी पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मीडिया में एक पत्र चल रहा है जिसमें कहा गया है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2' की रिलीज के लिए चार और पांच दिसंबर को पुलिस बंदोबस्त करने का अनुरोध पत्र भेजा गया था। यह पत्र सांध्य सिने इंटरप्राइज 70 एमएम की ओर से एसीपी चिक्काड़पल्ली को भेजा गया। किसी जगह पर यदि कोई धार्मिक कार्यक्रम होता है, या फिल्मी या राजनीतिक हस्तियां आती हैं तो इनकी सुरक्षा के लिए हमें ढेर सारे अनुरोध पत्र प्राप्त होत हैं लेकिन हमारे पास इतने संसाधन नहीं होते कि हर एक आयोजन के लिए हम बंदोबस्त कर पाएं।

आयोजकों ने पुलिस से मिलकर कार्यक्रम के बारे में नहीं बताया-पुलिस

पुलिस का कहना है कि 'पुष्षा-2' की रिलीज के लिए चार एवं पांच दिसंबर को बंदोबस्त करने के लिए सांध्य सिने इंटरप्राइज ने बीते दो दिसंबर को पुलिस से अनुरोध किया था। पुलिस के मुताबिक हालांकि आयोजकों ने इस बार में किसी अधिकारी से मिलकर कोई बात नहीं की। उन्होंने पस अनुरोध पत्र सौंप दिया था। पुलिस का यह भी कहना है कि अभिनेता के आने तक भीड़ नियंत्रण में थी।

'अभिनेता का एक्शन भगदड़ का कारण बना'

पुलिस का आरोप है कि अभिनेता का बर्ताव भगदड़ का कारण बना जिसमें एक महिला की जान चली गई। पुलिस का कहना है, 'अभिनेता सनरूफ वाली अपनी कार से बाहर देखते हुए थियेटर आए। इस दौरान वहां भीड़ देखकर वे अपने हाथ लहराने लगे। उनका हाथ लहराना देखकर थियेटर के मुख्य दरवाजे की तरफ बड़ी संख्या में लोग आने शुरू हो गए। इसी समय उनके निजी सुरक्षा कर्मी उनकी कार का रास्ता बनाने के लिए लोगों को धक्का देने लगे। अभिनेता की टीम से अल्लू अर्जुन को वापस ले जाने के लिए कहा गया लेकिन उनके सुरक्षाकर्मियों ने बात नहीं मानी। अल्लू अर्जुन थियेटर में करीब दो घंटे तक रहे। इससे जाहिर है कि वहां पर पुलिस बंदोबस्त पर्याप्त था। यह अभिनेता का एक्शन था जो इस दुर्भग्यापूर्ण भगदड़ का कारण बना। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा अभी भी अचेत और वेंटिलेटर पर है।'

अभिनेता से कोई बदसलूकी नहीं हुई-पुलिस

हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तारी के समय अल्लू अर्जुन से बदसलूकी के आरोपों को भी खारिज किया। पुलिस ने कहा, 'गिरफ्तारी के समय अल्लू अर्जुन के साथ बदसलूकी की बात सच नहीं है। पुलिस जब अभिनेता के घर पुहंची तो उन्होंने अपने कपड़े बदलने के लिए कुछ वक्त मांगा। इसके बाद वह अपने बेडरूम में गए। इस दौरान पुलिस घर के बाहर उनका इंतजार करती रही। जब वह घर से बाहर आए तो उन्हें हिरासत में लिया गया। अभिनेता के साथ किसी तरह का बुरा बर्ताव और बल का प्रयोग नहीं हुआ। अपने परिवार और पत्नी से बातचीत करने के लिए उन्हें पर्याप्त समय दिया गया।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

NALSAR विश्वविद्यालय: CJI सूर्यकांत का छात्रों के एक वर्ग ने किया विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले का दिया हवाला

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

आज की ताजा खबर, 10 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज लोकसभा में पेश होंगे 4 बिल, 2 खुद अमित शाह करेंगे...झारखंड में छात्र प्रदर्शन को देखते हुए धारा 144 लागू, पढ़ें- देश और दुनिया की हर बड़ी अपडेट

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

'चुनाव आते ही कलश यात्रा निकालने वाली BJP-AAP से रहें सावधान', तुगलकाबाद गुरुघर विध्वंस की बरसी पर भड़कीं मायावती

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, जलपाईगुड़ी में चाय बागान से मजदूर का अपहरण, घुसपैठ रोकने के प्रतिशोध में वारदात की आशंका

झारखंड में आज छात्रों का 'विधानसभा मार्च', राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने रांची शहर को छावनी में बदला

झारखंड में आज छात्रों का 'विधानसभा मार्च', राजधानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने रांची शहर को छावनी में बदला