देश

Kumar Vishwas: कुमार विश्वास को राज्यसभा भेज सकती है भाजपा, उत्तर प्रदेश से हो सकते हैं दावेदार

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 07:06 PM IST

Kumar Vishwas News: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव 27 फरवरी को है। इनमें से 9 सदस्य भाजपा के हैं वहीं चर्चा है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता व मशहूर कवि कुमार विश्‍वास जल्‍द ही राज्‍यसभा पहुंच सकते हैं।

Image

बीजेपी से कुमार विश्‍वास का नाम भी चल रहा है

Kumar Vishwas News: देश के जाने-माने कवि कुमार विश्वास को राज्यसभा भेजा जा सकता है। भारतीय जनता पार्टी उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार के तौर पर उतार सकती है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 7 राज्यसभा सीटों के लिए 35 नामों का पैनल तैयार किया है। इसमें कुमार विश्वास के अलावा भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी और अपर्णा यादव के नाम की भी चर्चा है। हालांकि, अभी किसी के भी नाम की पुष्टि यूपी भाजपा की ओर से नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने वाले लोगों की उम्मीदवारी पर चर्चा की गई।

विश्वास को गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा

हालांकि कुमार विश्वास को गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चा भी सामने आई है, विश्‍वास को राज्यसभा भेजा जाएगा या गाजियाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा, इस पर अभी निर्णय नहीं हुआ है।

अपर्णा यादव को भी राज्‍यसभा भेज सकती है

भाजपा मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को भी राज्‍यसभा भेज सकती है, कुमार विश्‍वास और अपर्णा को राज्‍यसभा भेजकर बीजेपी जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश कर सकती है ऐसा कहा जा रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article