देश

कण-कण में राम: कुमार विश्वास के साथ सुनिए पावन अयोध्या की 'राममय' कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2024, 11:29 PM IST

Kan Kan Me Ram: आपका प्रिय न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' आपके लिए विशेष प्रस्तुति 'कण-कण में राम' लेकर आया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आप सुप्रसिद्ध कवि और कथावचक कुमार विश्वास व कविता तिवारी से पावन अयोध्या की कहानी सुन सकते हैं।

Image

कण-कण में राम

Photo : Times Now Digital

Kan Kan Me Ram: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन का इंतजार हर किसी को बेसब्री से है। हर कोई इस दिव्य भव्य कार्यक्रम में शिरकत करना चाहता है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इससे पहले पूरा देश राममय हो गया है। इस खास मौके पर आपका प्रिय न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' आपके लिए विशेष प्रस्तुति 'कण-कण में राम' लेकर आया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आप सुप्रसिद्ध कवि और कथावचक कुमार विश्वास व कविता तिवारी से पावन अयोध्या की कहानी सुन सकते हैं।

देखें वीडियो-

कुमार विश्वास कहते हैं भगवान ने अनेक बार अयोध्या जी का पुरी सुहावन कहकर वर्णन किया है। उन्होंने बताया, अयोध्या इतनी महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि राजा मनु की राजधानी अयोध्या ही थी। मनु ने अयोध्या पर ही राज किया है। इसलिए हम सभी मनुष्यों का उद्गम आयोध्या से ही है। कुमार विश्वास ने कहा अयोध्या और ब्रज में मैं चप्पलें नहीं पहनता, क्योंकि भगवान राम यहीं-कहीं घूमे होंगे। क्या पता कहां भगवान के चरण पड़े हों तो शायद हमें उनका स्पर्श मिल जाए।

देखें वीडियो-

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article