देश

हेट स्पीच वाले आजम खान को यहां से भी राहत नहीं, अब क्या है विकल्प

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 17, 2022, 09:50 AM IST

हेट स्पीच केस में समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है।

Image

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता हैं आजम खान

हेट स्पीच मामले में रामपुर की अदालत से दोषी ठहराए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत की उम्मीद थी। लेकिन यहां से भी निराशा हाथ लगी। अदालत ने उनकी याचिका को औचित्यहीन बताते हुए खारिज कर दी। खान ने 2019 के हेट स्पीच मामले में रामपुर की स्पेशल कोर्ट द्वारा दी सजा पर रोक लगाने की अर्जी दायर की थी। स्पेशल कोर्ट ने अक्टूबर 2022 में उस केस में आजम खान को तीन साल की सजा सुनाई है। सजा के बाद यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें अयोग्य करार दिया था। बता दें कि आजम खान 22 नवंबर तक अंतरिम जमानत अवधि पर हैं।

सपा-बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप

आजम खान को अयोग्य ठहराए जाने के बाद राजनीतिक दलों की तरफ से जमकर प्रतिक्रिया आई थी। बीजेपी ने कहा था कि जैसा बोया वैसा मिला। आजम खान बोलते बोलते यह भूल जाते थे कि क्या कहना चाहिए। लेकिन समाजवादी पार्टी ने कहा कि बीजेपी प्रतिशोध की राजनीति करती है। बीजेपी ने जो वादे और दावे किए उसे पूरी करने में नाकाम रही है। लिहाजा ध्यान बंटाने के लिए इस तरह का काम कर रही है। आजम खान ने रामपुर स्पेशल कोर्ट से सजा मिलने के बाद न्याय की हत्या तक करार दिया था।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article