आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 25 जनवरी, 2022 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

आज की ताजा खबर (Aaj Taza Khabar), 25 जनवरी 2022 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 25 जनवरी, मंगलवार की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार :-

Aaj ki taza khabar 25 January 2022 latest news in hindi
आज की ताजा खबर : Aaj Ki Taza Khabar, 25 जनवरी की बड़ी खबरें 

नई दिल्ली : 128 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया जाएगा। गुलाम नबी आजाद, सायरस पूनावाला को पद्म भूषण मिलेगा जबकि नीरज चोपड़ा और सोनू निगम को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा। 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को दी बधाई और कहा कि नया भारत उभर रहा है जो सशक्त और संवेदनशील है, दुनिया हमारे लोकतंत्र की सराहना करती है। कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए RPN सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। बिहार में रेलवे परीक्षार्थियों का हंगामा जारी है। पटना में प्रदर्शन किया तो आरा में ट्रेन में आग लगाई। रेलवे ने कहा कि गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल पाए गए तो रेलवे में कभी नौकरी नहीं मिलेगी। यहां पढ़ें देश-दुनिया के ताजा घटनाक्रम से जुड़ी खबरें:

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच के लिए मंगलवार खुशियां लेकर आया। दोनों माता-पिता बन गए हैं। युवराज के घर व परिवार में बेटे का आगमन हुआ है। युवराज सिंह ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी सबके साथ साझा की है।

युवराज सिंह और हेजल कीच बने माता-पिता, परिवार में हुआ बेटे का आगमन, देखिए सोशल मीडिया पोस्ट    

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और CPM के दिग्गज नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य ने पद्म भूषण पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। बुद्धदेव भट्टाचार्य ने एक बयान में कहा कि मैं इस पुरस्कार के बारे में कुछ नहीं जानता। 

पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य नहीं स्वीकार करेंगे पद्म भूषण, CPM ने कहा- हमारा काम लोगों के लिए है, पुरस्कार के लिए नहीं

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 8 और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। यहां जानें किसे कहां से टिकट मिला है।

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, यहां जानें कहां से किसे मिला टिकट

कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। नवजोत सिंह सिद्धू के भतीजे स्मित सिंह अमरगढ़ से चुनाव लड़ेंगे और पंजाब के पूर्व सीएम हरचरण सिंह बराड़ की बहू करण कौर बराड़ मुक्तसर से चुनाव लड़ेंगी।

पंजाब कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की एक और लिस्ट, सिद्धू के भतीजे को मिला टिकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। किसे कहां से उम्मीवार बनाया गया है। 

यूपी चुनाव के लिए सपा ने जारी की 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

मंगलवार को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अहम खुलासा किया। उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव उनका फोन नहीं उठाते। धनखड़ ने नौकरशाहों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कानून का पालन नहीं करते हैं और नहीं जानते कि गवर्नर हाउस क्या कर सकता है।

IAS की राज्यों में नियुक्ति के आ रहे हैं नए नियम, लागू हुआ तो बढ़ जाएगी केंद्र की ताकत

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले ऐलान किया था कि ये उनका आखिरी सीजन होगा और वो उसके बाद संन्यास ले लेंगी। लेकिन अब उनको इस फैसले पर पछतावा हो रहा है।

सानिया मिर्जा का बड़ा बयान- 'मैंने जल्दी संन्यास का फैसला ले लिया, अब पछतावा हो रहा है'
 
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभी तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 2 सूची जारी कर दी हैं। पहली लिस्ट में 107 नामों की घोषणा की गई थी, जबकि दूसरी लिस्ट में 85 नामों पर मुहर लगी। अब बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के लिए बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आई, सरोजनी नगर से दयाशंकर सिंह को मिल सकता है टिकट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अपने चरम पर है। दागी उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी और सपा एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं लेकिन दोनों पार्टियों ने दागियों को टिकट दिया है। किसे कितने दागी पसंद हैं ? 

UP assembly elections 2022 : दागियों के दम पर जीतेंगे उत्तर प्रदेश, जानिए किस पार्टी में कितने दागी उम्मीदवार?

भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म अवॉर्ड से सम्मानित नामों की घोषणा कर दी है। देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 

जनरल बिपिन रावत-कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण

बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर श्री चंद्रप्रकाश द्विवेदी और पॉपुलर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी और गायक सोनू निगम को पद्मश्री

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

Padma Awards 2022 Winners: सत्य नडेला, सुंदर पिचाई, साइरस पूनावाला को पद्म भूषण

तिहत्तरवें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र के नाम संदेश दिया। हम सबको एक सूत्र में बांधने वाली भारतीयता के गौरव का यह उत्सव है। हमें नेता जी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संदेश, कहा- हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस

दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम है। पालम में भी 11.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 11 डिग्री कम है। 

दिल्ली में आज रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, सामान्य से इतना कम रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज के लिए अगले हफ्ते जब चयन समिति की बैठक होगी तो इन मुद्दों पर होंगी सबकी नजरें।

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के लिए होगा टीम इंडिया का सेलेक्शन, खतरे में इन खिलाड़ियों की जगह

देश 73 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के बाद भारत एक संप्रभु गणराज्य बना था। और इसी के उपलक्ष्य में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाता है। आम तौर सबके जेहन में गणतंत्र दिवस पर राजपथ की तस्वीर उभरती है।

Republic Day: राजपथ पर पहली बार 1955 में निकली थी गणतंत्र दिवस परेड, इस बार ये कदम बदलेंगे परंपरा

73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सशस्त्र सेवा सदस्यों और अन्य के लिए 384 वीरता पदक अधिकृत किए हैं। छह सैन्य कर्मियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा, जिसमें 5 को मरणोपरांत ये सम्मान मिलेगा।

सेना के छह जवानों को शौर्य चक्र, 5 को मरणोपरांत मिलेगा ये पदक, सभी ने आतंकियों को किया था ढेर

भाजपा ने आरपीएन सिंह को शामिल कर पूर्वांचल की राजनीति में बड़ा दांव चला है। आरपीएन के भाजपा में आने से स्वामी प्रसाद मौर्य को सबसे बड़ा झटका लग सकता है।

क्या आरपीएन बनाम स्वामी प्रसाद मौर्य होगा पडरौना का चुनाव, जानें किसमे कितना दम

एयर इंडिया के नए BMI जांच नियम को लेकर क्रू मेंबर्स में भारी नाराजगी है। उन्‍होंने इसे अमानवीय और क्रू मेंबर्स पर मानसिक दबाव बढ़ाने वाला कदम बताया, जिसका असर अंतत: फ्लाइट की सुरक्षा से संबंधित मसलों पर भी हो सकता है।

क्‍या है एयर इंडिया का नया BMI जांच नियम, जिससे भड़क उठे हैं क्रू मेंबर्स

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) दोनों को ध्रुवीकरण भाता है क्योंकि इसके जरिये वे अपने वोट आधार को मजबूत बनाते हैं।

प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप, भाजपा और सपा करते हैं ध्रुवीकरण, लोगों को अलग तरह की राजनीति की जरुरत

एक फरवरी 2022 को बजट 2022-23 पेश किया जाएगा। कोरोना काल में इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि हेल्थ सेक्टर को मोदी सरकार की तरफ से कुछ ना कुछ खास मिलेगा। आइए जानते हैं घरेलू फार्मास्युटिकल्स (दवा) उद्योग को आगामी बजट से क्या उम्मीदे हैं।

बजट से फार्मा सेक्टर को उम्मीदें, क्या आम आदमी की सेहत का ख्याल रखेगी सरकार?

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सशस्त्र बलों के कर्मियों और अन्य के लिए 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। 73वें गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व संध्या पर ये घोषणा की गई है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने दी 384 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी

टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में जेवलिन थ्रो स्‍पर्धा में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को परम विशिष्‍ट सेवा मेडल से सम्‍मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने 384 लोगों को वीरता पुरस्‍कार देने का ऐलान किया।

टोक्‍यो ओलंपिक्‍स के गोल्‍ड मेडलिस्‍ट नीरज चोपड़ा परम विशिष्ट सेवा मेडल से होंगे सम्‍मानित

भाजपा ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की जो सूची की है उसमें कई प्रमुख विधायकों के टिकटों पर कैंची चली है। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

भाजपा ने उत्तराखंड में इन चेहरों पर लगाया है दांव, यहां देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को मेट्रो संचालन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। मेट्रो एडवाइजरी में बताया गया है कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) को ट्रेन चुनिंदा मेट्रो स्टेशनों पर ही चलेगी।

गणतंत्र दिवस 2022 के लिए DMRC की गाइडलाइंस, 26 जनवरी को बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन 

मेरठ दक्षिण से सपा प्रत्‍याशी आदिल चौधरी का विवादास्‍पद बयान सामने आया है, जिसमें वह कहते सुने जा रही है कि 'हमारी सरकार आ रही है और फिर चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा।

सपा प्रत्‍याशी के बिगड़े बोल, कहा- आ रही हमारी सरकार, चुन-चुनकर लेंगे बदला

भारत की युवा ओपनर शैफाली वर्मा एक बार फिर आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्‍ट्रीय बल्‍लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई हैं। वहीं स्‍मृति मंधाना को एक स्‍थान का नुकसान हुआ है।

भारत की शैफाली वर्मा दोबारा टॉप पर पहुंची, अन्‍य भारतीय महिलाओं का ऐसा है हाल

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य के नौकरशाहों पर कानून का पालन नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर बिमान बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि विधानसभा के अध्यक्ष खुद को कानून से ऊपर मान रहे हैं।

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने क्यों कहा- वे नहीं जानते गवर्नर हाउस क्या कर सकता है?

Order To Fir On Amazon Company:मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अमेजन पर रिपब्लिक डे सेल के दौरान तिरंगे के इस्तेमाल को लेकर सख्त आपत्ति दर्ज कराई है।
Amazon:अमेजन को भारतीय ध्वज का कथित तौर पर अपमान करने मामले में मध्य प्रदेश में FIR के निर्देश

पंजाब में कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। लेकिन 31 उम्मीदवारों के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है। इन सीटों पर नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह पर एका नहीं है। इसके लिए कांग्रेस ने एक समिति बनाई है।
Punjab Congress Candidates list 2022: 31 नामों पर नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी में ठनी ! कांग्रेस ने बनाई समिति

कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाने वाले आरपीएन सिंह ने पार्टी से नाता तोड़ लिया है। उनके इस कदम से चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
RPN Singh News: कांग्रेस से आरपीएन सिंह ने दिया इस्तीफा, बोले- नई यात्रा की शुरुआत

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक पत्रकार के महंगाई के सवाल पर क्रोध जताते हुए उन्हें गाली दी, ये वाकया कैमरे में कैद हो गया है जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है।
US: महंगाई पर पत्रकार के सवाल से भड़क उठे अमेर‍िकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन, ऑन कैमरा दे बैठे 'गाली'- Video

महाराष्ट्र के वर्धा में भीषण सड़क हादसे में बीजेपी विधायक के बेटे समेत 7 छात्रों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र के वर्धा में भीषण सड़क हादसा, बीजेपी विधायक के बेटे समेत 7 छात्रों की मौत

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया है कि बीजेपी इस बार के विधानसभा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें लाएगी और विपक्ष 100 सीटों तक सिमट जाएगा।
योगी आदित्यनाथ का दावा -यूपी चुनाव में 300 प्लस हासिल करेगी BJP, 100 सीटों पर सिमटेगा विपक्ष

संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की बैठकों का समय अलग-अलग होगा।
Parliament Budget Session:कोविड के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई होगी अलग अलग समय

सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि कोई भी शख्स जिसके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला चल रहा हो उसे सिर्फ लंबी जांच के नाम या प्रक्रिया को प्रभावित करने के नाम पर जेल में अनिश्चित काल तक नहीं रख सकते।
जमानत के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, जांच के नाम पर लंबे समय तक किसी को जेल में नहीं रख सकते

Republic Day 2022 President Ram Nath Kovind Speech Date, Time: मंगलवार शाम सात बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम संदेश देंगे।
Republic Day 2022 Speech: शाम 7 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का देश के नाम संदेश, जानें क्या है इतिहास

पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसमें प्रचार को लेकर चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं।
Assembly Elections 2022: चुनाव प्रचार में वीडियो वैन का कैसे करना है इस्तेमाल, चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश

देश के कई हिस्सों में ठंड और कोहरे का कहर बना रहेगा। कई जगह हल्की बारिश की भी संभावना है। यहां जानें आज कैसा रहेगा मौसम
पंजाब-हरियाणा-यूपी में हल्की बारिश की संभावना, कई जगह छाया रहेगा कोहरा

घने कोहरे के चलते भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को कैंसिल किया है। यहां जानिए रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट कैसे देख सकते हैं।
आज भी कई ट्रेनें रद्द हैं, यात्रा के लिए निकलने से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज के दौरान एक चीज को लेकर सब हैरान हो रहे हैं। ये कुछ और नहीं बल्कि टेस्ट और वनडे सीरीज की पिचें हैं।
आखिर वहां हुआ क्या, भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज की पिचों को लेकर इसलिए हो रही है हैरानी

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर