US: महंगाई पर पत्रकार के सवाल से भड़क उठे अमेर‍िकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन, ऑन कैमरा दे बैठे 'गाली'- Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 10:46 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक पत्रकार के महंगाई के सवाल पर क्रोध जताते हुए उन्हें गाली दी, ये वाकया कैमरे में कैद हो गया है जिसे लेकर उनकी आलोचना हो रही है।

US: महंगाई पर पत्रकार के सवाल से भड़क उठे अमेर‍िकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन, ऑन कैमरा दे बैठे 'गाली'- Video

नई दिल्ली:अमेर‍िका के राष्‍ट्रपत‍ि जो बाइडेन (US President Joe Biden) व्हाइट हाउस  में आर्थिक सलाहकारों के साथ एक बैठक में पत्रकार को गाली देते नजर आए, एक पत्रकार ने जैसे ही उनसे महंगाई को लेकर सवाल पूछा तो बाइडेन भड़क गए और उन्हें गाली दे बैठे, शायद उन्हें पता नहीं था कि माइक ऑन है और ये सारा वाकया कैमरे में कैद हो गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को उस वक्त अपना आपा खो दिया, जब एक पत्रकार ने उनसे महंगाई पर सवाल पूछ लिया, पत्रकार का सवाल सुनकर बाइडेन आग बबूला हो गए और पत्रकार को गाली दे बैठे।

गौर हो कि अमेर‍िका मौजूदा समय में कोरोना महामारी  के साथ-साथ मुद्रास्‍फीत‍ि दर के बढ़ने से र‍िकॉर्ड तोड़ महंगाई का भी सामना कर रहा है जिसे लेकर बाइडेन खासे चिंतित है लेकिन उन्होंने अपनी भड़ास एक पत्रकार पर निकाल दी।

वहीं बाइडेन का इस तरह पत्रकार के प्रति अभद्र भाषा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, कई यूजर्स इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं वहीं राष्ट्रपति के इस बयान पर अमेरिकी मीडिया में बवाल होने की उम्मीद है और उन्हें इसके लिए खेद भी जताना पड़ सकता है, हालांकि व्हाइट हाउस ने इस बारे में फिलहाल तक कुछ भी नहीं कहा है।

End of Article