Delhi Winter: दिल्ली में आज रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, सामान्य से इतना कम रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 07:59 PM IST

Delhi coldest day: दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम है।

Delhi Winter: दिल्ली में आज रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, सामान्य से इतना कम रिकॉर्ड किया गया अधिकतम तापमान
Photo Credit: IANS

Delhi Winter: दिल्ली में आज सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 10 डिग्री कम है। पालम में भी 11.6 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 11 डिग्री कम है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया जाएगा और इस प्रकार ये इस मौसम का सबसे ठंडा दिन होगा। तापमान सोमवार की तुलना में 2 से 3 डिग्री कम है। इसके 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शीतलहर के प्रभाव से दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान में और कमी आई। यहां सुबह 8.30 बजे तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश स्थानों पर भीषण ठंड की स्थिति देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड से लेकर कड़ाके की ठंड के दिन की स्थिति का अनुमान लगाया है। 26-28 तारीख के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में और अगले 2 दिनों के दौरान उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और गुजरात राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ठंड के मौसम की स्थिति रहेगी।

End of Article