Padma Awards 2022 : फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी और गायक सोनू निगम को पद्मश्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 09:43 PM IST

Padma Awards 2022: बॉलीवुड के जानेमाने डायरेक्टर श्री चंद्रप्रकाश द्विवेदी और पॉपुलर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

Padma Awards 2022 : फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी और गायक सोनू निगम को पद्मश्री

Padma Awards 2022, Shri Chandraprakash Dwivedi And Sonu Nigam Are Padma Shri Awardees: भारतीय सरकार ने हाल ही में पद्म अवार्ड 2022 से सम्मानित नामों की घोषणा की है। कला क्षेत्र में बॉलीवुड जगत के कई जाने-माने सितारों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, अपनी आवाज से मन मोह लेने वाले गायक सोनू निगम को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। 

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म अवार्ड से सम्मानित नामों की घोषणा हाल ही में की है। चार लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी किए गए इस लिस्ट में पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने वाले लोगों में सुश्री प्रभा अत्रे, श्री राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत), जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) और श्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में कई बॉलीवुड के चमकते सितारों का नाम शामिल है जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

कला के क्षेत्र में इन्हें किया जाएगा सम्मानित

कला के क्षेत्र में सुश्री प्रभा अत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ श्री विक्टर बैनर्जी, सुश्री गुरमीत बावा और श्री राशिद खान का नाम पद्म भूषण के लिए लिस्ट में शामिल है। वहीं, मिस कमालिनी  अस्थाना और मिस मालिनी अस्थाना को एक पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्मश्री के लिए मिस माधुरी बर्थवाल, श्री एस बल्लेश भजंत्री, श्री खांडू वांगचुक भूटिया, मिस सुलोचना चौहान, मिस लॉरेमबम बीनो देवी, मिस श्यामामणि देवी, श्री अर्जुन सिंह धुर्वे, श्री चंद्रप्रकाश द्विवेदी, श्री गोसावीड़ू शेख हसन (मरणोपरांत), मिस सोकार जानकी, श्री एच आर केशवमूर्ति, श्री शिवनाथ मिश्रा, Shri Darshanam Mogilaiah, Shri Thavil Kongampattu A V Murugaiyan, Ms. R Muthukannammal, Shri Tsering Namgyal, श्री ए के सी नटराजन, श्री सोनू निगम, श्री राम सहाय पांडे, श्री शीश राम, Shri Ramachandraiah, मिस पद्मजा रेड्डी, ‌ श्री राम दयाल शर्मा, श्री काजी सिंह, Shri Konsam Ibomcha Singh, मिस अजीता श्रीवास्तव, मिस ललिता वकील और मिस दुर्गा बाई व्याम का नाम आगे रखा गया है।
 

End of Article