Padma Awards 2022 Winners List: जनरल बिपिन रावत-कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 09:05 PM IST

Padma Awards 2022 Winners List: जनरल बिपिन रावत और कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है, जबकि गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।

Padma Awards 2022 Winners List: जनरल बिपिन रावत-कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण

Padma Awards 2022 Winners List: भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म अवॉर्ड से सम्मानित नामों की घोषणा कर दी है। देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। गीता प्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण मिलेगा।

4 लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण और 107 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, SII के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्जी को पद्म भूषण मिलेगा। कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा एला, उनकी सह-संस्थापक पत्नी सुचित्रा एला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

इनको मिलेगा पद्म विभूषण

नाम क्षेत्र राज्य
सुश्री प्रभा अत्रे कला महाराष्ट्र
श्री राधेश्याम खेमका (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा उत्तर प्रदेश
जनरल बिपिन रावत (मरणोपरांत) सिविल सेवा उत्तराखंड
श्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले उत्तर प्रदेश

इनको मिलेगा पद्म भूषण

नाम क्षेत्र राज्य/देश
श्री गुलाम नबी आजाद पब्लिक अफेयर्स जम्मू और कश्मीर
श्री विक्टर बनर्जी कला पश्चिम बंगाल
सुश्री गुरमीत बावा (मरणोपरांत) कला पंजाब
श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य सार्वजनिक मामले पश्चिम बंगाल
श्री नटराजन चंद्रशेखरन व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
श्री कृष्ण एला और श्रीमती सुचित्रा
एला (दोनों को)
व्यापार और उद्योग तेलंगाना
सुश्री मधुर जाफरी अन्य-पाक कला संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री देवेंद्र झाझरिया खेल राजस्थान
श्री राशिद खान कला उत्तर प्रदेश
श्री राजीव महर्षि सिविल सेवा राजस्थान
श्री सत्य नारायण नडेला व्यापार और उद्योग संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री सुंदरराजन पिचाई व्यापार और उद्योग संयुक्त राज्य अमेरिका
श्री साइरस पूनावाला व्यापार और उद्योग महाराष्ट्र
श्री संजय राजाराम (मरणोपरांत) विज्ञान और इंजीनियरिंग मेक्सिको
सुश्री प्रतिभा राय साहित्य और शिक्षा ओडिशा
स्वामी सच्चिदानंद साहित्य और शिक्षा गुजरात
श्री वशिष्ठ त्रिपाठी साहित्य एवं शिक्षा उत्तर प्रदेश

End of Article