UP Nagar Nigam, Nikay, Palika Election Result 2023: यूपी में दो तिहाई से अधिक सीटों पर बीजेपी ने लहराया परचम, फिर चला बाबा का जादू
UP Nagar Nikay, Nigam, Palika, Panchayat Chunav Result 2023, UP Municipal Election Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेयर , नगर पालिका और नगर पंचायतों में नए अध्यक्ष तय होंगे। प्रदेश के 16 नगर निगमों में बीजेपी जीत को ओर बढ़ रही है जबकि आगरा में बहुजन समाज पार्टी ने बीजेपी का विजय रथ रोका है। समाजवादी पार्टी को नगर निगम की एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। यहां जानें निकाय चुनाव रिजल्ट की हर अपडेट-
UP Nagar Nikay, Nigam, Palika, Panchayat Chunav Result 2023, UP Municipal Election Result 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2023 के नतीजे आज जारी होने वाले हैं। यूपी में दो चरण में नगर निकाय चुनाव हुए थे। पहले चरण के तहत चार मई को नौ मंडलों (सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी), जबकि दूसरे फेज में 11 मई को शेष नौ मंडलों में (मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मीरजापुर) वोट डाले गए (सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक) थे।
UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE:Watch Live Counting Here
UP Nikay Chunav 2023 तय करेगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को लेकर यूपी का मूड क्या है। प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेयर , नगर पालिका और नगर पंचायतों में नए अध्यक्ष तय होंगे। प्रदेश के 16 नगर निगमों में बीजेपी जीत को ओर बढ़ रही है जबकि आगरा में बहुजन समाज पार्टी ने बीजेपी का विजय रथ रोका है। समाजवादी पार्टी को नगर निगम की एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। यहां जानें यूपी नगर निगम, यूपी नगर पालिका और यूपी नगर पंचायत रिजल्ट की पल पल की अपडेट।
UP Election Commission Nikay Chunav Result 2023 LIVE: Check Ward Wise Result here
उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं, जिनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी शामिल हैं। 2017 के चुनाव में 16 नगर निगम थे जिसमें से मेरठ और अलीगढ़ के अलावा 14 पर बीजेपी का कब्जा था।
UP Nagar Nikay Election 2023 LIVE - देखें किसे किने वोट
UP Nagar Nikay Election 2023 LIVE झांसी में, भारतीय जनता पार्टी के बिहारी लाल आर्य ने 1,23,503 वोट हासिल किए और कांग्रेस के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरविंद कुमार को 83,587 मतों के अंतर से हराया। बीएसपी तीसरे स्थान पर रही, जबकि सपा ने चौथा स्थान हासिल किया।
UP Nagar Niga Election Result LIVE: सीएम योगी के आवास पहुंचे गोरखपुर से महापौर प्रत्याशी
UP Nagar Niga Election Result LIVE गोरखपुर के नवनिर्वाचित महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव शनिवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आशीर्वाद लेने गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सीएम को देते हुए उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें जीत की बधाई दी।
UP Nagar Nikay Election Result LIVE - गोरखपुर के महापौर प्रत्याशी ने सीएम योगी से लिया आशीर्वाद
UP Nagar Nikay Election Result LIVE नवनिर्वाचित महापौर गोरखपुर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव ने गोरखनाथ मंदिर में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिल कर आशीर्वाद लिया।
UP Nagar Nigam Result 2023 LIVE - अजय सिंह ने दर्द की जीत
UP Nagar Nigam Result 2023 LIVE सहारनपुर मेयर सीट से बीजेपी के अजय कुमार ने 8,000 वोटों से जीत दर्ज की। अजय कुमार ने सपा व बसपा को काफी वोटों से हराया है।
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - सीएम योगी बोले पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बड़ी जीत
UP Nagar Nigam Election Result LIVE सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व व उनके मार्गदर्श में अब तक की सबसे बड़ी विजय प्राप्त की, सभी नगर निगमों में विजय प्राप्त करने में सफल हुई। पहली बार सभी नगर निगमों में पूर्ण विजय प्राप्त करने में सफल हुई है।अयोध्या, मथुरा वृंदावन और शाहजनहपुर नए गठित किए गए थे। शाहजहॉपुर में पहली बार चुनाव हुआ है, 17 नगर निगमों में से जिसमे से 5 लाख से लेकर 50 लाख की आबादी के बीच होता है।
UP Nagar Nigam Election 2023 Live - महत्वपूर्ण जानकारी
UP Nagar Nigam Election 2023 Live भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सभी 17 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इनमें से कानपुर, बरेली व मुरादाबाद में भाजपा ने निवर्तमान महापौर पर ही दांव लगाया था, शेष सभी सीटों पर नए कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा था।
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - गोरखपुर से बीजेपी की जीत
UP Nagar Nigam Election Result LIVE गोरखपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी के मंगलेश श्रीवास्तव ने जीत हासिल की है। मंगलेशन ने सपा व बसपा प्रत्याशी को काफी वोटों से हराया है। हालांकि सपा उम्मीदवार काजल निषाद दोबोरा काउंटिंग कराने की मांग कर रही हैं।
UP Nagar Nikay Election Result LIVE - फिरोजाबाद मेयर पद पर बीजेपी की जीत
UP Nagar Nikay Election Result LIVE फ़िरोज़ाबाद मेयर के कुर्सी पर बीजेपी ने फिर से किया कब्ज़ा, बीजेपी प्रत्याशी कामिनी राठौर ने सपा प्रत्याशी को हराकर जीत हाशिल की, बीजेपी की जीत पर कार्यकर्त्ताओ ने जय श्री राम के नारे लगाए। यहां देखें किसको मिले कितने वोट।
- कामिनी राठौर भाजपा 101381
- मशरूर फातिमा सपा 74420
- रुखसाना बेगम बसपा 52668
- उज्जवला गुप्ता निर्दलीय 22525
UP Nagar Nikay Election 2023 LIVE - मथुरा वृंदावन से बीजे ने हासिल की जीत
UP Nagar Nikay Election 2023 LIVE उत्तर प्रदेश मथुरा वृंदावन नगर निगम चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी के विनोद अग्रवाल को कुल 145720 वोट मिले हैं। वहीं मुरादाबाद से भी बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।
UP Nagar Nigam Result 2023 LIVE - मेरठ से बीजेपी
UP Nagar Nigam Result 2023 LIVE सहारनपुर मेयर के चुनाव में भाजपा को शानदार जीत मिली है। अजय कुमार सिंह ने सपा व बसपा उममीदवार को हरा दिया है। वहीं निगम पार्षद की अधिकतर सीटें भी भाजपा के पक्ष में रही हैं।
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - प्रयागराज के चकिया से बीजेपी की हार
UP Nagar Nigam Election Result LIVE प्रयागराज के चकिया इलाके से सपा उम्मीदवार निगम पार्षद का चुनाव जीत गया है। यहां बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें चकिया गांव में माफिया अतीक अहमद का घर है। यहां बीजेपी की हार हुई है।
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - दो चरणों में हुए थे चुनाव
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - इस बार यूपी नगरपालिया चुनाव 4 और 11 मई को दो चरणों में हुए थे। 1,420 नगरसेवकों और नगर पंचायतों के लिए 5,327 सदस्यों और नगर पालिका परिषदों के लिए 7,177 सदस्यों का चुनाव होना था।
UP Nagar Nigam Election Result LIVE - सहारनपुर से बीजेपी ने लहराया परचम
UP Nagar Nigam Election Result LIVE यूपी शहरी निकाय के सहारनपुर चुनाव से बीजेपी कैंडिडेट अजय सिंह ने जीत हासिल की है। भाजपा के अजय सिंह ने बसपा के उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी है। यूपी नगर निगम चुनाव के लिए हमारे इस ब्लॉग पर पैनी नजर बनाए रखें। यहां आपको सबसे पहले व सटीक जानकारी दी जाएगी।
UP Nikay Chunav Result LIVE: प्रयागराज से बीजेपी उम्मीदवार आगे
UP Nikay Chunav Result LIVE - नगरपालिका चेयरमैन के 199 सीटों की गणना जारी है। बता दें 98 सीटों पर बीजेपी, 59 सपा, 19 बसपा, 7 पर कांग्रेस व 17 पर अन्य आगे हैं। प्रयागराज नगर निगम में बीजेपी के गणेश केसरवानी की जीत तय बताई जा रही है।
UP Nikay Chunav: गाजीपुर के नतीजे
सदर :बीजेपी-791 मतों से आगे
जंगीपुर:निर्दल-159 मतों से आगे
सैदपुर एसपी-542 मतों से आगे
मुहम्मदाबाद: एसपी-2163 मतों से आगे
ज़मानिया bjp -1821 मतों से आगे
दिलदारनगर:BJP- 53 मतों से आगे
सादात:एसपी -164 मतों से आगे
बहादुरगंज बीजेपी -528 मतों से आगे
Lucknow Nagar Nigam Election Result: लखनऊ में बीजेपी 90 हजार वोट से आगे
BJP की सुषमा खर्कवाल को 208731 वोट मिले,सपा की वंदना मिश्रा को 119434 वोट मिले,कांग्रेस की संगीता जायसवाल को 49063 वोट मिले,सुषमा खर्कवाल करीब 90 हजार वोट से आगे चल रहीं.
Agra Nagar Nigam Election Result: आगरा में बीजेपी 50 हजार वोट से आगे
भारतीय जनता पार्टी ने आगरा में बाजी पलट दी है। कुछ समय पहले तक 22 हजार वोटों से आगे चल रहीं बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी लता वाल्मीकि अब बीजेपी प्रत्याशी हेमलता दिवाकर से 50 हजार वोट से पीछे हो गई हैं। आगरा में 16वें राउंड की मतगणना के बाद मेयर पद पर बीजेपी की हेमलता दिवाकर ने बड़ी बढ़त ले ली है। वे बीएसपी की डॉ. लता वाल्मीकि से 50 हजार वोटों से आगे।
UP Nagar Nigam Election Winner List: यहां देखें नगर निगम की विनर लिस्ट
अभी तक झांसी में बिहारी लाल आर्य, अयोध्या में गिरीश पति त्रिपाठी, गाजियाबाद में सुनीता दयाल, बरेली में उमेश गौतम, गोरखपुर में मंगलेश श्रीवास्तव मेयर चुनाव जीते हैं। ये सभी भाजपा के प्रत्याशी रहे।
UP Nikay Chunav Result 2023 : माफिया अतीक के इलाके में सपा का परचम
प्रयागराज नगर निगम के वार्ड नंबर 44 चकिया से समाजवादी पार्टी ने दर्ज की जीत की है। यह माफिया अतीक अहमद का इलाका है। अतीक की हत्या के बाद सभी की नजरें इस सीट पर लगी हुई थी।
Bareilly Nagar Nigam Result Live: बरेली के मेयर बने बीजेपी के उमेश गौतम
बरेली नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी के उमेश गौतम ने 54 हजार से अधिक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उमेश गौतम को डेढ़ लाख के करीब वोट आए हैं। दूसरे नंबर पर सपा समर्थिक निर्दलीय प्रत्याशी आईएस तोमर रहे।
Gorakhpur Nagar Nigam Election Result Live: गोरखपुर में बीजेपी के मंगलेश श्रीवास्तव 34 हजार वोट से जीते
UP Nikay Chunav Results LIVE 2023: गोरखपुर नगर निगम मेयर चुनाव में बीजेपी के मंगलेश श्रीवास्तव 34586 वोट से चुनाव जीत गए है। सपा की काजल निषाद को 60619 वोट मिले जबकि मंगलेश को 95205 वोट मिले। बसपा को मात्र 13044 वोट मिला।
Loni Nagar Palika Election Results: लोनी नगर पालिका से RLD की रंजीता आगे
गाजियाबाद-लोनी नगर पालिका से RLD प्रत्याशी आगे चल रही हैं। RLD की रंजीता धामा 2342 वोट से आगे हो गई हैं। गाजियाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 4 से गोपाल सिसोदिया ने 800 वोटों से, वार्ड नंबर 24 से पवन गौतम और वार्ड नंबर 45 से डॉक्टर सुनंदा ने जीत हासिल की है।
Ghaziabad Nagar Nikay Election Result: गाजियाबाद की मेयर बनीं सुनीता दयाल
गाजियाबाद नगर निगम के मेयर चुनाव में बीजेपी की सुनीता दयाल ने 90 हजार से अधिक वोट के अंतर से बसपा की निसारा खान को हरा दिया है। सपा की पूनम यादव तीसरे नंबर पर रहीं।
Saharanpur Nagar Nigam Election Result Update: सहारनपुर में बीजेपी के अजय कुमार 50 हजार वोट से आगे
सहारनपुर में 11वें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। यहां बीजेपी उम्मीदवार 50 हजार से अधिक वोटों की निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं।
डॉ. अजय कुमार (BJP) - 133342
खदीजा मसूद (BSP) - 82603
नूर हसन (SP) - 13953
प्रदीप वर्मा (कांग्रेस) - 4738
Gorakhpur Nagar Nigam Election Result: गोरखपुर में बीजेपी को बड़ी बढ़त
गोरखपुर : गोरखपुर महापौर के लिए सातवें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। बीजेपी के मंगलेश श्रीवास्तव 67569 वोट मिले हैं। वोटों की गिनती के बाद समाजवादी पार्टी की काजल निषाद 40835 वोट मिले हैं।
Ayodhya Nagar Nigam Election Result Live Update: भगवान राम की नगर अयोध्या में भाजपा की जीत
अयोध्या में मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गिरीशपति त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। गिरीश ने सपा उम्मीदवार आशीष पांडेय को हराया। बीजेपी ने यहां मौजूदा उम्मीदवार ऋषिकेश उपाध्याय का टिकट काटकर गिरीशपति त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया था।
UP Nikay Palika Parishad Results: बस्ती नगर पालिका के दूसरे राउंड में सपा की बढ़त
बस्ती नगर पालिका के दूसरे राउंड में सपा लगातार बढ़त बनाई हुई है। सपा के उम्मीदवार 2048 वोटों से बीजेपी से आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में भी सपा के उम्मीदवार आगे रहे थे।
Kanpur Nagar Nigam Election Result: कानपुर में भाजपा की प्रमिला पांडेय 20 हजार वोट से आगे
बाराबंकी जिला के नवाबगंज नगरपालिका परिषद में सपा की शीला सिंह 4461 वोट से आगे चल रही हैं। कानपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा की प्रमिला पांडेय 20 हजार से अधिक वोट के अंतर से आगे चल रही हैं। सपा की वंदन बाजपेई दूसरे और कांग्रेस की आशनी अवस्थी तीसरे नंबर पर चल रही हैंं।
UP Nagar Nigam Election Result 2023: झांसी में बीजेपी की जीत, 15 निगमों में भाजपा आगे
बीजेपी 17 में एक नगर निगम झांसी में जीत चुकी है और अब 15 नगर निगम में आगे चल रही है। लखनऊ में सुषमा खर्कवाल, कानपुर में प्रमिला पांडेय, गाजियाबाद में सुनीता दयाल, वाराणसी में अशोक तिवारी, गोरखपुर में मंगलेश श्रीवास्तव, अलीगढ़ में प्रशांत सिंघल, अयोध्या में गिरीश पति त्रिपाठी, बरेली में उमेश गौतम, फिरोजाबाद में कामिनी राठौर, मथुरा-वृंदावन में विनोद अग्रवाल, मुरादाबाद में विनोद अग्रवाल, प्रयागराज में गणेश केसरवानी, शाहजहांपुर में अर्चना वर्मा, मेरठ में हरिकांत अहलूवालिया और सहारनपुर में अजय सिंह आगे चल रहे हैं।
UP Nikay Chunav Result 2023 : सहारनपुर और गाजियाबाद मेयर चुनाव में बीजेपी को बढ़त
सहारनपुर मेयर चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। 8 राउंड की गिनती के बाद यहां बीजेपी डॉ. अजय कुमार उम्मीदवार को 97044 वोट मिले हैं। गाजियाबाद में मेयर चुनाव में बीजेपी की बढ़त लगातार बरकरार है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल ने बसपा उम्मीदवार परर 58 हजार से अधिक वोटों की बढ़त बना रखी है।
Agra Nagar Nigam Election Result 2023: आगरा में हाथी की मस्त चाल
साल 1989 में आगरा के नगर निगम बनने के बाद पहली बार बीजेपी (BJP) के रमेशकांत वालिया (Rameshkant Walia) मेयर बने थे, उसके बाद से लगातार बीजेपी के ही मेयर चुनते आ रहे हैं। आगरा नगर निगम चुनाव में बीएसपी ने बीजेपी को करारी मात दी है और बसपा की रणनीति में बीजेपी फंसती नजर आ रही है। आगरा से मेयर पद पर बसपा ने वाल्मीकि समाज की प्रत्याशी को उतारा था। बसपा ने इस रणनीति से अपना परंपरागत जाटव वोट हासिल किया और वाल्मीकि समाज की लता वाल्मीकि को टिकट देकर वाल्मीकि वोट बैंक में सेंध लगा दी। बसपा का सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला काम कर गया।
Moradabad Nagar Nigam Election Result live: मुरादाबाद बीजेपी आगे, चौथे नंबर पर सपा
मुरादाबाद में 6 राउंड की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी लगातार आगे, सपा उम्मीदवार चौथे नंबर पर। यहां कांग्रेस प्रत्याशी से हाजी रिजवान कुरैशी दूसरे नंबर पर हैं।
UP Nagar Nikay Election Result Latest Update : 16 नगर निगमों में बीजेपी आगे, आगरा में बसपा
Mayoral seats-
BJP-16, SP-0, BSP-1, Cong-0
Nagar Palika- trends 199/199
BJP- 98
SP- 59
BSP- 19
Cong- 07
Others- 16
Nagar Panchayat- trends 418/544
BJP- 221
SP- 134
BSP- 26
Cong- 19
Others- 18
Jhansi Nagar Nigam Election Result 2023: झांसी मेयर सीट पर भाजपा ने दर्ज की जीत
UP Nagar Nikay Chunav में नगर निगम का पहला नतीजा आ गया है। यूपी निकाय चुनाव में झांसी में बीजेपी ने जीत हासिल की है। झांसी से बीजेपी के बिहारी लाल आर्य ने 50 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल कर ली है। सपा उम्मीदवार सतीश जतारिया को उन्होंने शिकस्त दी है।
Lucknow Nagar Nigam Election Result 2023: लखनऊ में बीजेपी 3388 मत से आगे
लखनऊ नगर निकाय चुनाव की मतगणना की सात राउंड पूरे। सातवें राउंड और आठवें राउंड की मतगणना में 3388 मत के साथ भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा आगे। सपा मेयर प्रत्याशी वंदना मिश्रा 1744 मतों के साथ दूसरे स्थान पर। तीसरे स्थान पर 481 काँग्रेस मेयर प्रत्याशी संगीता जायसवाल।
Gorakhpur Election Result 2023: गोरखपुर में बीजेपी 8 वे राउंड में सपा से 28416 वोट से आगे
बीजेपी से डॉ मंगलेश श्रीवास्तव 73968 मत
सपा से काजल निषाद 45552 मत
बसपा से नवल नथनी 10343 मत
Ayodhya Nagar Nigam Chunav Result:अयोध्या नगर निगम: पहले राउंड की मतगणना पूरी
अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी को मिले 6587 वोट। सपा के आशीष पांडे दीपू को 2808 मत मिले।
UP Nagar Nikay Election Result Live: यूपी नगर निकाय चुनाव के ताजा रुझान
Mayoral seats-
BJP-16, SP-0, BSP-1, Cong-0
Nagar Palika- trends 158/199
BJP- 65
SP- 53
BSP- 21
Cong- 09
Others- 10
Nagar Panchayat- trends 305/544
BJP- 128
SP- 119
BSP- 29
Cong- 15
Others- 14
Meerut Nagar Nigam Election Result: मेरठ में बीजेपी के हरिकांत अहलुवालिया आगे
मेरठ में महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हरिकांत अहलुवालिया ने बढ़त बना ली है। वह अब आगे चल रहे हैं। हालांकि वोट का आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। उन्हें इस बार सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान कड़ी टक्कर दे रही हैं।
Kanpur Nagar Nigam Election Result Live: कानपुर में कांग्रेस हुई पीछे, बीजेपी की प्रमिला निकलीं आगे
कानपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी को फिर से बढ़त हासिल हो गई है। यहां कांग्रेस सबसे आगे चल रही थी लेकिन अब बीजेपी उम्मीदवार प्रमिला पांडे फिर आगे हो गई हैं। प्रमिला ने कांग्रेस उम्मीदवार आशनी अवस्थी को पीछे कर दिया है। प्रमिला पांडेय यहां से 2017 में भी मेयर चुनी गई थीं।
Prayagraj Nagar Nigam Election Result: प्रयागराज में बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी आगे
प्रयागराज नगर निगम में माफिया अतीक पर कार्रवाई का असर दिख रहा है। यहां से मेयर पद के लिए बीजेपी प्रत्याशी गणेश केसरवानी लगातार आगे चल रहे है। बीजेपी प्रत्याशी 800 से ज्यादा वोटों से आगे हैं। सपा के अजय श्रीवास्तव दूसरे नंबर पर चल रहे।
Ghaziabad Nagar Nigam Election Result Live: गाजियाबाद से बीजेपी की सुनीता दयाल 12 हजार वोटों से आगे
यूपी नगर निगम चुनाव में गाजियाबाद में बीजेपी का जलवा कायम है। यहां से बीजेपी उम्मीदवार सुनीता दयाल करीब 12 हजार वोटों से आगे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीएसपी उम्मीदवार को 3957 वोट मिले हैं।
UP Nagar Nikay Election Results Live: 17 नगर निगमों में बीजेपी आगे, सपा-बसपा 0 पर
Mayoral seats-
BJP- 17, SP-0, BSP-0, Cong-0
Nagar Palika- trends 76/199
BJP- 48
SP- 16
BSP- 13
Cong- 06
Others- 08
Nagar Panchayat- trends 170/544
BJP- 84
SP- 52
BSP- 17
Cong- 09
Others- 08
Gorakhpur Nagar Nikay Chunav Result: गोरखपुर में मतगणना के दौरान विवाद
गोरखपुर में नगर पंचायत उनवल में मतगणना के दौरान विवाद हो गया। बैलट पेपर दिखाने को लेकर विवाद हुआ है। दो पार्टी के एजेंट में झड़प हो गई। गोरखपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा लगी हुई है दांव पर।
Meerut Election Result live: मेरठ के सरधना नगर पालिका से बसपा प्रत्याशी आगे
यूपी निकाय चुनाव के शुरूआती रुझानों में कभी बीजेपी तो कभी सपा आगे निकल रही है। मेरठ के सरधना नगर पालिका से बसपा उम्मीदवार सुमन पंवार आगे चल रहे हैं। हालांकि मेरठ नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
Nakud Nagar Palika Parishad Result Live: नकुड नगर पालिका से निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की
सहारनपुर के नकुड नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 से निर्देलीय उम्मीदवार दिलशाद कुरेशी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 340 वोट मिले हैं।
UP Nagar Nikay Chunav Result: यूपी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के रुझान
UP local body polls- Trends
Mayoral seats-
BJP- 17, SP-0, BSP-0, Cong-0
Nagar Palika- trends 76/199
BJP- 40
SP- 14
BSP- 12
Cong- 4
Others- 06
Nagar Panchayat- trends 170/544
BJP- 84
SP- 52
BSP- 17
Cong- 09
Others- 08
Etah Nagar Palika Election Result: एटा में बीजेपी तो अलीगंज नगर पालिका में BSP आगे
एटा नगर पालिका में BJP प्रत्याशी आगे है और जलेसर में बीजेपी को बढ़त मिल रही है। एटा जिले की अलीगंज नगर पालिका में BSP आगे चल रही है, वहीं, मारहरा नगर पालिका में सपा आगे है।
Deoband election result 2023: देवबंद में सपा का जलवा
. यूपी निकाय चुनाव के शुरूआती रुझान में बीजेपी-सपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। सहारनपुर नगर निगम में जहां बीजेपी आगे चल रही है, वहीं सहारनपुर की देवबंद नगर पालिका से सपा प्रत्याशी जहरी फातिमा आगे हैं।
UP Nagar Palika Election Result 2023 Live: क्या होती है नगर पालिका
नगर पालिका नगर निगम से छोटी होती है। जिन स्थानों पर आबादी 1 लाख से 5 लाख तक होती है, उन क्षेत्रों में नगर पालिका होती है। पालिका का प्रमुख पालिका अध्यक्ष होता है। यूपी में कुल 199 नगर पालिकाएं हैं।
UP Nikay Palika Parishad Results: लोनी नगर पालिका में रालोद-सपा कैंडिडेट और बीजेपी में कांटे की टक्कर
गाजियाबाद नगर निगम चुनाव में जहां बीजेपी आगे चल रही है, वहीं गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका में रालोद-सपा कैंडिडेट और बीजेपी में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। पहले राउंड में BJP- 5264 और
RLD- 5473 वोट पर है।
Agra Nagar Nigam Election Result 2023: आगरा के वार्ड नंबर 1 से बसपा का खुला खाता
यूपी नगर निकाय का पहला रिजल्ट आगरा से आया। आगरा नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से बसपा की कैंडिडेट ने जीत दर्ज की। बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी मीना देवी ने लगभग 1700 वोटों से भाजपा प्रत्याशी पर जीत दर्ज की है।
Kanpur Nagar Nigam Election Result 2023: कानपुर में बीजेपी तीसरे नंबर पर
कानपुर नगर निगम चुनाव में उलटफेर देखने को मिला है। कानपुर मेयर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी आशनी अवस्थी आगे चल रहे हैं, वहीं सपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर और भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान मेयर प्रमिला पांडेय तीसरे स्थान पर हैं।
UP Nagar Nigam Election Result 2023: क्या होता है नगर निगम
नगर निगम उस क्षेत्र में गठित होता है जहां कम से कम 5 लाख की आबादी हो। नगर निगम का प्रमुख मेयर या महापौर होता है। यानी नगर निगम चुनाव में मेयर या महापौर चुना जाता है। आज उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों में मेयर और पार्षद चुने जाएंगे।
UP Nikay Chunav Results LIVE 2023: नगर निगम पार्षद में 45 के रुझान आए, 33 में बीजेपी आगे
उत्तर प्रदेश के 17 नगर निगमों के वार्ड पार्षदों के चुनाव की मतगणना में 45 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें बीजेपी के 33 कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। बीजेपी के मेयर कैंडिडेट लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या, झांसी समेत 13 म्युनिसिपल कॉरपोरेशन में आगे चल रहे हैं।
UP Nagar Nigam Election Result: 17 नगर निगम में 14 पर बीजेपी का कब्जा
उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं, जिनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर और वाराणसी शामिल हैं। 2017 के चुनाव में 16 नगर निगम थे जिसमें से मेरठ और अलीगढ़ के अलावा 14 पर बीजेपी का कब्जा था।
Barabanki Palika Election Result Live: पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी आगे
पोस्टल बैलेट की गिनती में नगर पालिका नवाबगंज से सपा प्रत्याशी आगे है। शीला सिंह को 21 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी को 9 मत मिले। 21 मत अवैध घोषित हुए हैं।
Nagar Palika Chunav Election Result Live: सीतापुर की तीन नगर पालिका में वोटों की गिनती
बीजेपी अभी गोरखपुर, झांसी, अयोध्या, लखनऊ समेत 12 नगर निगम सीटों पर आगे है। सीतापुर जिले के नवीन गल्ला मंडी परिसर में सीतापुर नगर पालिका, खैराबाद नगर पालिका और हरगांव नगर पंचायत में वोटों की गिनती जारी। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
Lucknow Nagar Nigam Election Result Live: लखनऊ से बीजेपी आगे, सुषमा खरकवाल का जलवा
उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। सबकी नजर राजधानी लखनऊ की नगर निगम सीट पर है। यहां बीजेपी की सुषमा खरकवाल शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं।लखनऊ नगर निगम सीट पर मेयर पद के 13 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि 110 वार्डों के पार्षद के लिए 807 प्रत्याशी अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। सपा की ओर से वंदना मिश्रा मैदान में हैं. वहीं बसपा ने शाहीन बानो, आम आदमी पार्टी ने अंजू भट्ट को टिकट दिया है!
Dadri Nagar Palika Election Result: दादरी में 12 प्रत्याशी मैदान में
गौतमबुद्ध नगर जिले में नगर निकाय चुनाव में 1 नगर पालिका परिषद दादरी व 4 नगर पंचायत, दनकौर, बिलासपुर, जेवर, जहांगीर पुर में कुल 57.43 % वोट डाले गए। दादरी नगर पालिका में 12 प्रत्याशी अध्यक्ष पद और 102 प्रत्याशी वार्ड मेंबर मैदान में हैं।
Gorakhpur Nagar Nigam Election Result: गोरखपुर में मुकाबला दिलचस्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में भाजपा के मेयर उम्मीदवार मंगलेश श्रीवास्तव आगे चल रहे हैं, वहीं सपा की काजल निषाद दूसरे नंबर पर चल रही हैं। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ साथ बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
अकबरपुर लोहिया भवन में मतगणना
नगर पालिका परिषद अकबरपुर, टांडा और जलालपुर जबकि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, इल्तिफातगंज, जहांगीरगंज व राजेसुल्तनपुर में हुआ था 11 मई को मतदान हुआ था। तीन लाख से अधिक मतदाताओं में से कुल 63.1 फीसद मतदाताओं ने डाला है।
Mathura Nagar Nigam Election Result Live: मथुरा में भाजपा और बसपा के बीच मुकाबला
मथुरा नगर निगम के मेयर पद के लिए कुल 8 प्रत्याशियों में मुकबला है लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी और बीएसपी के बीच है। वहीं पार्षद और सभासद के 1,049 प्रत्याशियों के नतीजे भी आ रहे हैं। 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम पहली बार अस्तित्व में आया था। यहां करीब साढ़े 7 लाख वोटर हैं। नगर निगम मथुरा में इस बार मेयर पद पर कुल 8 उम्मीदवारों में मुकाबला था।
Deoria Nagar Palika Election Result: देवरिया में पांचों तहसीलों में होगी मतगणना
UP Nagar Palika Chunav Results 2023: देवरिया की सभी पांचो तहसीलों में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां निकाय चुनाव में अध्यक्ष के 17 पदों के लिए 172 और सभासद के 261 पदों के लिए 1506 दावेदार मैदान में हैं। विधायक शलभमणि त्रिपाठी मतगणना पर नजर बनाए हुए हैं।
Bulandshahar Nagar Palika Result Live Update: बुलंदशहर में बीजेपी की टक्कर सपा से
बुलंदशहर नगर पालिका पर भाजपा की टक्कर समाजवादी पार्टी से है। यहां भाजपा ने दीप्ती मित्तल को टिकट दिया था तो समाजवादी पार्टी ने बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी अर्चना पांडे को प्रत्याशी बनाया था।
Khurja Nagar Palika Election Result: खुर्जा नगर पालिका में बीजेपी और बसपा में टक्कर
बुलंदशहर जनपद की खुर्जा नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी में टक्कर है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने अंजना सिंघल को प्रत्याशी बनाया है तो बसपा ने परवीन फड्डा को टिकट दिया है।
UP Nagar Nigam Election Result Live: नगर निगमों में ईवीएम से गिनती
यूपी नगर निकाय चुनाव में सबसे पहले नगर निगम के रिजल्ट आने शुरू होंगे। यहां पर ईवीएम के जरिए वोटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई गई है। इस प्रकार 17 नगर निगम में पहले ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। मतगणना का कार्य शुरू होने के बाद सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी।
UP Nagar Nikay Election Result Live: बीजेपी और योगी के लिए सेमीफाइनल
यूपी निकाय चुनाव के ये नतीजे 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए सत्ता के सेमीफाइनल जैसा है। उत्तर प्रदेश की 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायत के लिए दो चरणों में हुए चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है।
Agra Nagar Nigam Election Result Live: आगरा नगर निकाय चुनाव
आगरा में मेयर पद के लिए कांटे की टक्कर बताई जा रही है। पिछली बार यहां से बीजेपी प्रत्याशी की जीत करीब 2 लाख मतों से हुई थी, लेकिन इस बार आप के मैदान में उतरने से लड़ाई कांटे ही हो गई। आगरा नगर निगम के 15 वार्ड में त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। वहीं दो वार्डों में सीधा मुकाबला दिखा। आगरा की मेयर सीट एससी के लिए सुरक्षित है। दयालबाग नगर पंचायत में अध्यक्ष और सभी पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
Firozabad Nagar Nigam Election Live: फिरोजाबाद नगर निकाय चुनाव
फिरोजाबाद में बीजेपी, सपा और बसपा की लड़ाई के कारण आगे निकल सकती है। सपा और बसपा दोनों ने मुस्लिम प्रत्याशी उतारे थे, जिसके कारण अल्पसंख्य वोटों के बंटने की आशंका है। एग्जिट पोल में यहां बीजेपी और सपा के बीच लड़ाई की बात कही गई है।
Aligarh Nagar Nigam Election Live: अलीगढ़ नगर निकाय चुनाव
अलीगढ़ नगर निकाय चुनाव में 45.25 प्रतिशत वोटिंग हुई है। वोटिंग कम होने से यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है। दावा किया जा रहा है कि यहां मेयर पद के लिए बीजेपी, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।
UP Nikay Chunav Results: मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के अनुसार, हर जिले में मतदान केंद्रों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के अलावा पीएसी की मोबाइल टीम भी तैनात करने को कहा गया है। मतगणना के लिए करीब 35 हजार कर्मी तैनात किए गए हैं। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी मतगणना केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी।
UP Nikay Chunav Result 2023 LIVE: दो चरण में डले वोट, चार और 11 मई को हुई थी वोटिंग
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि अमेठी में 64.9 प्रतिशत, अयोध्या में 52.6, आजमगढ़ में 57.49, इटावा में 53.76, कन्नौज में 64.6, गाजियाबाद में 45.52, गौतमबुद्ध नगर में 57, बरेली में 50.49, मेरठ में 50.01, शाहजहाँपुर में 55.48 एवं हापुड़ में 55.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। प्रदेश के नौ मण्डलों के 38 जिलों में द्वितीय चरण के निर्वाचन में सात महापौर, 581 पार्षद, 95 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2520 नगर पालिका परिषद सदस्य, 267 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3459 नगर पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण के तहत गत चार मई को मतदान हुआ था। चुनाव परिणामों की घोषणा 13 मई को की जाएगी।

