देश

अविश्वास प्रस्ताव: अमित शाह ने बना डाला नया रिकॉर्ड, 58 साल के इतिहास में दिया सबसे लंबा भाषण

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 10, 2023, 11:30 AM IST

अपने भाषण में अमित शाह ने केंद्र की उपलब्धियों के बारे में बात की साथ ही विपक्ष की आलोचना की और मणिपुर में चल रही हिंसा के बारे में सिलसिलेवार जवाब दिए।

Image

संसद में अमित शाह (फोटो- Sansad TV )

Amit Shah Speech: संसद में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर दो दिन से चर्चा चल रही है। सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। अविश्वास प्रस्ताव बहस के जवाब में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक खास रिकॉर्ड भी बनाया। अमित शाह के दो घंटे 13 मिनट लंबे भाषण ने संसद में अब तक के सबसे लंबे भाषण का 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अपने भाषण में अमित शाह ने केंद्र की उपलब्धियों के बारे में बात की साथ ही विपक्ष की आलोचना की और मणिपुर में चल रही हिंसा के बारे में सिलसिलेवार जवाब दिए।

लाल बहादुर शास्त्री ने 2.12 घंटे तक भाषण दिया था

1965 में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 2 घंटे और 12 मिनट तक भाषण दिया था। अमित शाह ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। अमित शाह का भाषण अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में अब तक का सबसे लंबा भाषण है। उन्होंने 2 घंटे 13 मिनट तक भाषण दिया।

अमित शाह का विपक्ष पर निशाना

गृह मंत्री ने भाजपा नीत राजग सरकार की नौ साल की उपलब्धियों के बारे में बात की और अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सिर्फ विपक्ष को सरकार पर भरोसा नहीं है, लेकिन देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी की सरकार भरोसा है। सरकार की ओर से बोलते हुए शाह ने जो भाषण दिया उसने 58 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। शाह ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव राजनीति से प्रेरित है और विपक्ष ने लोगों को गुमराह करने के लिए इसका इस्तेमाल किया।

उन्होंने मणिपुर में चल रही जातीय हिंसा पर चर्चा करते हुए कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा का कोई भी समर्थन नहीं कर सकता, ये शर्मनाक है, लेकिन इस पर राजनीति करना उससे भी ज्यादा शर्मनाक है। विपक्ष के इस आरोप पर कि केंद्र इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार नहीं है, शाह ने कहा कि मैं पहले दिन से मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हूं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। शाह ने कहा कि मैंने मणिपुर में हिंसा पर चर्चा के लिए अध्यक्ष को लिखा।

राहुल गांधी को निशाने पर लिया

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भी आलोचना की। शाह ने कहा कि जब राहुल मणिपुर गए तो उन्होंने नाटक किया और उनसे हेलीकॉप्टर लेने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने सड़क मार्ग से चुराचांदपुर जाने पर जोर दिया। शाह ने कहा कि अगर आपको लगता है कि आप सरकार को परेशान कर सकते हैं और लोग ध्यान नहीं देंगे, तो ऐसा नहीं होगा। राहुल गांधी ने दूसरे दिन सदन में बहस शुरू करते हुए और कहा कि भाजपा ने मणिपुर में भारत माता की हत्या की है, जब वह मणिपुर के बिष्णुपुर जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोका था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article