आज की ताजा खबर 24 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: चीन में कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर चीन, जापान, साउथ कोरिया, हॉन्ग-कॉन्ग और थाईलैंड से आने वाले अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयर सुविधा फॉर्म भरकर अपना मौजूदा हेल्थ स्टेटस बताना होगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार को दिल्ली में प्रवेश कर गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच में शुक्रवार को बहस नहीं हो सकी। अदालत इस मामले में शनिवार को सुनवाई करेगी और इन चुनावों की अधिसूचना जारी करने पर रोक शनिवार तक बनी रहेगी। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:
सपा के एम-वाई समीकरण का बीजेपी एम-वाई से देगी जवाब, आखिर क्या है यह इक्वेशन
समाजवादी पार्टी नए साल में अपने एम-वाई (Muslim-Yadav) आधार को मजबूत करने और बीजेपी के एम-वाई (Modi-yogi) को चुनौती देने की कोशिश कर रही है।पिछला एक साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा है और पार्टी अब 2023 के लिए अपनी रणनीति पर फिर से काम कर रही है।पार्टी अपने संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन और शिवपाल सिंह यादव के साथ तालमेल के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों(General elections 2024) में अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। मैनपुरी उपचुनाव के नतीजे के बाद समाजवादी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। चुनाव से पहले जिस तरह से शिवपाल यादव कश्मकश में थे उनके विचार में तब बदलाव आया जब उन्होंने कहा कि नेता जी के सपने को वो तोड़ नहीं सकते हैं। इसके साथ ही अखिलेश यादव को छोटे नेता जी की उपाधि भी दे दी। पढ़ें पूरी खबर
लड़कियों को लेकर नहीं बदली तालिबान की सोच, अब NGO में महिलाओं के काम करने पर लगा दी रोक
अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान सरकार (Taliban Govt) ने शनिवार को महिलाओं के घरेलू और विदेशी एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही सभी गैर-सरकारी संगठनों (NGO) को महिला कर्मचारियों की भर्ती नहीं करने का आदेश दिया। पढ़ें पूरी खबर
Tunisha Sharma Suicide : Alibaba Dastaan-e-Kabul एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने किया सुसाइड, TV सीरियल के सेट पर लगाई फांसी
TV Actress Tunisha Sharma suicide news: टीवी इंडस्ट्री से एक और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। सीरियल अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल फेम एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। सामने आई जानकारी के अनुसार तुनिशा शर्मा के सुसाइड की कोशिश के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन कुछ देर बाद यह खबर आयी कि उनका निधन हो गया है। टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाई है, हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है। फिलहाल वह अलीबाबा शो में काम कर रही थीं। इस शो में वह शहजादी मरियम की भूमिका निभाती हैं। पढ़ें पूरी खबर
गुलाम नबी आजाद के समर्थन में जिस बड़े नेता ने कांग्रेस से दिया था इस्तीफा, उसे हो रहा अब पछतावा
जम्मू-कश्मीर में जिस जोश के साथ गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी शुरू की थी, वो जोश अब ठंडा पड़ता दिख रहा है, कारण है उनकी नई पार्टी में विद्रोह। आजाद ने कांग्रेस छोड़ने के बाद डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (DAP) का गठन किया था, जिसमें कांग्रेस के कई स्थानीय लेवल के बड़े नेता शामिल हो गए थे, लेकिन अब आजाद की पार्टी दरकने लगी है। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में गरजे राहुल गांधी, बताया इसलिए इमेज की गई खराब
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा(Bharat Jodo Yatra In Delhi) दिल्ली में है। दिल्ली में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि इनसे मोहब्बत मिली है जो देश को बांट रहा हूं। दिल्ली की सड़कों पर यात्रा धीरे धीरे बढ़ते हुए लालकिला पहुंची और राहुल गांधी ने अपना संबोधन देते हुए बीजेपी की नफरत वाली राजनीति पर निशाना साधा तो दूसरी तरफ दक्षिण से उत्तर भारत के सफर में कई जानवरों का जिक्र करते हुए कहा कि हम नफरत की राजनीति नहीं करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
Sidharth Malhotra-Kiara Advani का हफ्तेभर पहले हुआ ब्रेकअप, फिल्म क्रिटिक ने किया खुलासा
sidharth malhotra and kiara advani breakup: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपने रिलेशनशिप की वजह से लगातार चर्चा में रहते हैं। दोनों ने आज तक अपना रिश्ता कंफर्म नहीं किया है लेकिन दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। वहीं, अब सिद्धार्थ और कियारा की शादी के खबरें भी आनी शुरू हो गई हैं। इन सबके बीच दोनों की शादी पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड कपल का ब्रेकअप हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
8 AK-74, 14 ग्रेनेड...आतंकियों के मंसूबों पर सेना ने फेरा पानी, कश्मीर में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मंसूबों को एक बार फिर से सेना ने विफल कर दिया है। जिन हथियारों को कश्मीर में तबाही मचाने के लिए लाया गया था, उसे सेना ने जब्त कर लिया है। हथियारों के इस जखीरे में आधुनिक गन से लेकर ग्रेनेड तक शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
IND vs BAN: रोमांचक हुआ दूसरा टेस्ट, दोनों की जीत की संभावनाएं बरकरार
भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में खेला जा रहा सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। जीत के लिए 145 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम इंडिया ने 45 रन पर 4 विकेट गंवा दिए हैं। ऐसे में जीत के लिए उस 100 रन और बनाने हैं। वहीं बांग्लादेश को जीत के लिए 6 विकेट की दरकार है। दिन का खेल खत्म होने पर अक्षर पटेल 26* और जयदेव उनादकट 3* रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं। बांग्लादेश के लिए दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज ने 3 विकेट और शाकिब अल हसन ने 1 विकेट अपने नाम किया। पढ़ें पूरी खबर
UP: इकबाल की कविता पर हंगामा! स्कूल में बच्चों से पढ़वाई तो शिक्षामित्र गिरफ्तार; VHP बोली- ये धर्म परिवर्तन के...
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शिक्षा मित्र पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के तहत केस दर्ज हुआ है। आरोप है कि उन्होंने सरकारी स्कूल में बच्चों से मोहम्मद इकबाल की 'लब पे आती है दुआ' कविता पढ़वाई। सुबह के सत्र में यह कविता पढ़वाने को लेकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और फिर पद से हटा भी दिया गया। शुक्रवार (23 दिसंबर, 2023) को वजीरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो दिन पहले बरेली की फरीदपुर पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्हें राज्य शिक्षा विभाग ने यह कहते हुए हटा दिया था कि वह छात्रों को प्रार्थना पढ़वाने के दोषी पाए गए, जो कि सरकारी स्कूलों में कराना शामिल नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी की संपत्तियों पर सर्जिकल स्ट्राइक, 19 प्रॉपर्टी सील
जम्मू कश्मीर में बडगाम जिला प्रशासन ने जमात ए इस्लामी(Jamat e islami property) की संपत्तियों पर कार्रवाई की है। अलग अलग जिलों में स्थित 19 संपत्तियों को सील किया गया है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को हुर्रियत कांफ्रेंस के दिवंगत अध्यक्ष सैयद अली गिलानी के नाम पर एक आवासीय घर सहित प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (JeI) की तीन और संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया। राज्य सरकार ने साफ किया कि आतंकी गतिविधियों को वित्त पोषित करने वाले जो भी संगठन हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
'Bomb Cyclone' ने US में त्यौहारों से पहले कर दी बर्फ की बौछार! कहीं स्टेट इमरजेंसी तो कहीं -45 डिग्री चला गया तापमान
अमेरिका में क्रिसमस और न्यू ईयर से ऐन पहले आए ऐतिहासिक बर्फीले तूफान ने लाखों लोगों को अपने ही घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया है। इस 'बॉम्ब साइक्लोन' से लगभग 14 लाख घर और कारोबारों पर असर पड़ा है, क्योंकि अत्यधिक बर्फीले मौसम की वजह से वहां लोगों को ब्लैकआउट और पावर कट का सामना करना पड़ा। अधिकतर कटौती पूर्वी अमेरिका में हुई है, जहां पर झोंकेदार हवाओं ने पेड़ों और पावर लाइंस को प्रभावित किया। नेशनल वेदर सर्विस के हवाले से 'स्काई न्यूज' ने बताया कि यूएस के पश्चिमी...पढ़ें, पूरी खबर।
...तो मुफ्त में फ्लाइट का सफर कर सकेंगे आप? जानिए, क्या है DGCA का प्लान
प्लेन का सफर आने वाले समय में हो सकता है आप फ्री में भी कर लें। जी हां, ऐसा नए टिकट डाउनग्रेड नियमों की वजह से संभव हो सकता है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो बुक किए गए टिकट का क्लास (श्रेणी) डाउनग्रेड करने पर एयरलाइन कंपनियां मुसाफिरों को मुफ्त यात्रा करा सकती हैं और उनके टिकट की पूरी वैल्यू रिफंड तक कर सकती हैं। वैसे, मौजूदा समय में भारत में इस तरह के डाउनग्रेड के लिए...पढ़ें, पूरी खबर।
Rajasthan में फिर Paper Leak! सेंकेड ग्रेड एग्जाम चालू होने से पहले ही कैंसल, BJP बोली- गहलोत सरकार है 'वीक'
राजस्थान में शनिवार (24 दिसंबर, 2022) सुबह एक पेपर लीक हो गया, जिसके बाद राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन (आरपीएससी) ने सेकेंड ग्रेड टीचर 2022 के लिए प्रतियोगी परीक्षा को कैंसल कर दिया। आरपीएससी सेकेंड ग्रेड का यह पेपर परीक्षा होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। इस बीच, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बस कुछ अभ्यर्थियो को...पढ़ें, पूरी खबर।
बचपन में ही विव्रांत के सिर से उठ गया था मां-बाप का हाथ, पर न छूटा गेंद-बल्ले का साथ, तप-त्याग ने ऐसे दिलाई टैलेंट को पहचान
हिंदुस्तान में क्रिकेट के महाकुंभ यानी कि आईपीएल के इस सीजन (2023) के लिए विव्रांत शर्मा को सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है। जम्मू और कश्मीर से ताल्लुक रखने वाले इस 23 साल के प्लेयर का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था, जबकि उन्हें 2.6 करोड़ रुपए खरीदा गया। बाएं हाथ का यह ओपनर जिस तरीके से आईपीएल के मिनी ऑक्शन में हीरो बनकर उभरा, उससे कहीं अधिक दिल को छू लेने वाली उनकी निजी जिंदगी की कहानी है। बचपन में ही उनके सिर से मां-बाप का साया उठ गया था। भाई विक्रांत शर्मा (उम्र में लगभग 10 साल बड़े) के...पढ़ें, पूरी खबर।
जब तक आप स्वीकारेंगे नहीं कि अतीत में गलतियां हुईं, तब तक तक कश्मीरी भारत का कभी हिंसा नहीं बनेंगे: फारूक अब्दुल्ला
अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के मुखिया और जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने यह बयान कश्मीरी नागरिकों को लेकर दिया और कहा, 'जब तक हम अपना...पढ़ें, पूरी खबर।
ICICI Bank में ट्रेनी के नाते जुड़ी थीं Chanda Kochhar, 25 साल में बनीं CEO; पर एक केस ने ला दिया अर्श से फर्श पर
देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को साल 2012 में वीडियोकॉन ग्रुप (Videocon Group) को बैंक की ओर से स्वीकृत लोन में कथित धोखाधड़ी और अनियमितताओं के सिलसिले में शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) को गिरफ्तार कर लिया। आइए, जानते हैं...पढ़ें, पूरी खबर।
Jammu Kashmir में Terror Attack को लेकर अलर्ट जारी, लश्कर के दो आतंकियों की तलाश जारी
कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-E-Taiba) के आतंकी दहशत फैलाने की फिराक में हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों ने आतंकी साजिश (Terror Attack) को लेकर अलर्ट जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर स्थानीय नेता, पूर्व सैनिक और सरकारी गाड़ियां हो सकती हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों के मुताबिक कुपवाड़ा (Kupwara) और बारामूला (Baramulla) के रास्ते में...पढ़ें, पूरी खबर।
उठो, जागो और पढ़ो...! सुबह साढ़े चार बजे मंदिर-मस्जिद से होगा ऐलान, BJP शासित सूबे का 'फरमान'
हरियाणा में शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल्स से कहा है कि वे ग्राम पंचायतों के जरिए लोगों के घरों में पढ़ने वाला माहौल बनवाने के प्रयास करें। खासकर वे बच्चों को सुबह उठने के लिए प्रेरित करें और कहें कि वे सुबह साढ़े चार बजे बैठ कर पढ़ें। गुरुवार (22 दिसंबर, 2022) को सभी स्कूलों के प्रिंसिपल्स को यह निर्देश विभाग की ओर से तब जारी किया, जब कुछ महीने बाद सूबे में 10वीं-12वीं के सालाना बोर्ड एग्जाम हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित सूबे के शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए...पढ़ें, पूरी खबर।
