UPPSC PCS J Notification, Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने यूपी न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा 2026, जिसे आमतौर पर PCS-J 2026 के नाम से जाना जाता है के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सिविल जज के 365 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे। यहां आवेदन के लिए आज यानी 20 नवंबर को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 दिसंबर 2026 है। उम्मीदवार 28 दिसंबर 2026 तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे और शुल्क भुगतान से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
UPPSC Civil Judge PCS J Recruitment: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख
- आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 20 नवंबर 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date To Apply Online) - 21 दिसंबर 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख (Pay Exam Fee Last Date) - 21 दिसंबर 2026
- यूपीपीएससी फॉर्म में करेक्शन डेट (UPPSC Form Correction Date) - 28 दिसंबर 2026
- यूपीपीएससी एग्जाम डेट (UPPSC Exam Date) ----
- एडमिट कार्ड (UPPSC PCS Admit Card) ----
यूपी सिविल जज के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट
बता दें उत्तर प्रदेश सिविल जज पीसीएस जूनियर डिवीजन के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी किया होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को विशेष छूट दी जाएगी।
ऐसे करें यूपीपीएससी पीसीएस जे के लिए आवेदन
- सबसे पहले UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर UPPSC PCS J 2026 Application Form लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद Application Form पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगातन कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
आवेदन शुल्क
- अनारक्षित वर्ग (General Category)/ओबीसी (OBC)/ईडब्ल्यूएस (EWS) - 125 रुपये
- अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST) - 65 रुपये
- फिजिकल हैंडिकैप (PH) - 25 रुपये
यूपीपीएससी पीसीएस जे के लिए अभ्यर्थी आवेदन करने के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन या ऑफलाइन अपना आवेदन कर सकेंगे।
