देश

8 AK-74, 14 ग्रेनेड...आतंकियों के मंसूबों पर सेना ने फेरा पानी, कश्मीर में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 24, 2022, 06:36 PM IST

दो दिन पहले ही कश्मीर में पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आंतकवादियों के सहयोगियों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से भी भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया था। कश्मीर में इन दिनों आतंकी टारगेट किलिंग के तहत हमले कर रहे हैं, जिसे रोकने के लिए सेना लगातार कार्रवाई कर रही है।

Image

कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम

Photo : ANI

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के मंसूबों को एक बार फिर से सेना ने विफल कर दिया है। जिन हथियारों को कश्मीर में तबाही मचाने के लिए लाया गया था, उसे सेना ने जब्त कर लिया है। हथियारों के इस जखीरे में आधुनिक गन से लेकर ग्रेनेड तक शामिल हैं।

संयुक्त अभियान

जम्मू और कश्मीर पुलिस ने भारतीय सेना के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। हथियारों की बरामदगी उत्तरी कश्मीर के बारामूला में उरी के हथलंगा सेक्टर में हुई है।

कौन-कौन से हथियार

बरामद हथियारों में एके-74 असॉल्ट राइफल, 12 पिस्टल और 14 ग्रेनेड सहित कई आधुनिक हथियार शामिल हैं। इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। जब्त किए गए हथियारों में चीन और पाकिस्तान के हथियार और गोला-बारूद शामिल हैं। साथ ही पाकिस्तान के झंडे लगे 81 गुब्बारे भी इन हथियारों के साथ मिले हैं।

यहां देखें लिस्ट

  • 8 एके-74यू रायफल
  • 24 एके 74 मैगजीन
  • 560 राउंड गोलियां
  • 12 चीनी पिस्तौल
  • 24 पिस्तौल मैग्जिन
  • 244 राउंड गोलियां
  • 9 चीनी ग्रेनेड
  • 5 पाक ग्रेनेड
  • 5 गेहूं के बैग
  • 81 पाक गुब्बारे
इससे पहले नवंबर में, सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में एक आतंकवादी गढ़ में छापा मारा था। वहां से हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया था। इसमें दो एके असॉल्ट राइफल, छह मैगजीन, 69 राउंड, एक पिस्टल और पांच हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।

बता दें कि हाल में आतंकियों ने बड़े हमलों की जगह टारगेट किलिंग पर अपना ध्यान फोकस कर दिया है। जिसे रोकने के लिए पुलिस और सेना के जवान लगातार छापे और एनकाउंटर रहे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती