Pradip Bhandari : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के अमेरिकी कार्यक्रम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भंडारी का दावा है कि राहुल के एक कार्यक्रम में इंडियन अमेरिकन काउंसिल (IAMC) का रशीद अहमद मौजूद था। भाजपा प्रवक्ता का दावा है कि IAMC के संबंध पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जमात-ए-इस्लामी और मुस्लिम ब्रदरहुड से है।
भंडारी ने पूछा-राहुल को पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों ?
X पर अपने ट्वीट में भंडारी ने कहा कि 'जब भारत के खिलाफ विदेशी धरती पर अभियान चलाने वाले लोग राहुल गांधी की राजनीतिक मंडली का हिस्सा बन जाते हैं, तो क्या यह साफ नहीं हो जाता कि राहुल गांधी भारत के दुश्मनों के साथ खड़े हैं! अपने पिछले दौरे के दौरान भी उन्होंने पाकिस्तान समर्थक प्रचारक इल्हान उमर से मुलाकात की थी। आखिर राहुल गांधी को पाकिस्तान से इतना लगाव क्यों है? हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रशंसक की तरह व्यवहार करते हैं। एक बार फिर उन्होंने विदेश नीति के मामले में पाकिस्तान को ही अपना आदर्श बना लिया है।
आतंकवाद पर रोक लगने पर ही बातचीत-राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात की। इस बातचीत के दौरेन पाकिस्तान के एक छात्र ने उनसे सवाल किया कि क्या पाकिस्तान के साथ भारत को बातचीत करनी चाहिए? पाकिस्तानी छात्र के सवाल पर राहुल ने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद पर पूरी तरह रोक लगाने के बाद ही पाकिस्तान के साथ बातचीत संभव है। राहुल ने पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं करने पर सरकार के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और बातचीत दोनों एक साथ नहीं हो सकते।
'पाकिस्तान के साथ बुनियादी समस्या'
छात्र ने राहुल गांधी से पूछा कि क्या भारत और पाकिस्तान आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर आपसी हितों के लिए मिलकर काम कर सकते हैं? इसका जवाब देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि 'एक बुनियादी समस्या है। पाकिस्तान भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता है और उसका समर्थन करता है। जब तक निर्दोष भारतीयों की जान जाती रहेगी, तब तक बातचीत करना असंभव है। आतंकवाद पर रोक लगने के बाद ही सार्थक बातचीत की कोई संभावना बन सकती है।'
