साउथ मूवीज

OM X Review: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ

OM X Review: राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की स्पाई थ्रिलर 'ओएम ऑपरेशन मोल' को देखने के बाद दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Image

'ओएम' मूवी ने जीता दर्शकों का दिल (Pic Credit: Instagram)

OM X Review: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ओएम ऑपरेशन मोल' (OM: Operation Mole) 20 नवंबर के दिन रिलीज दुनिया भर में रिलीज हो गई है। इस मूवी के सुबह के शोज देखने के बाद अब दर्शकों ने अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। धनुष, ममूटी और साई पल्लवी के फैन्स अपने पसंदीदा एक्टर को बड़े परदे पर देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन दे रहे हैं। कई दर्शकों ने फिल्म की शानदार एक्टिंग, सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ की है। वहीं कईयों ने फिल्म की कहानी को थोड़ा स्लो बताया है।

दर्शकों को इम्प्रेस करने में सफल रही फिल्म 'ओएम'

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की स्पाई थ्रिलर 'ओएम ऑपरेशन मोल' को देखने के बाद दर्शक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शुरुआती रिव्यू के मुताबिक फिल्म का फर्स्ट हाफ ज्यादातर लोगों आया। वहीं दूसरी ओर कईयों का मानना है कि फिल्म का स्क्रीनप्ले थोड़ा कमजोर होने के साथ-साथ कहानी भी धीरे-धीरे सुस्त पड़ने लगती है। इंटरवल से पहले तैयार किया गया सस्पेंस दर्शकों को प्रभावित कर रहा है लेकिन उसके बाद फिल्म में इंटरेस्ट खत्म होने लगता है।

कई दर्शकों ने फिल्म के पहले हिस्से को एक शानदार स्पाई थ्रिलर बताया है। इसके अलावा बैकग्राउंड म्यूजिक की काफी तारीफ हुई है। धनुष की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है। उनका स्क्रीन प्रेजेंस और कमाल की एक्टिंग देख दर्शक खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाते हैं। ममूटी और साई पल्लवी भी दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल रहे हैं। ऐसे में अगर आपको स्पाई थ्रिलर, अंडरकवर मिशन और क्राइम से जुड़ी फिल्में पसंद हैं, तो यह फिल्म आपको पसंद आ सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article