TV Actress Tunisha Sharma suicide news: टीवी इंडस्ट्री से एक और शॉकिंग खबर सामने आ रही है। सीरियल अलीबाबा दास्तान-ए-काबुल फेम एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली है। सामने आई जानकारी के अनुसार तुनिशा शर्मा के सुसाइड की कोशिश के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन कुछ देर बाद यह खबर आयी कि उनका निधन हो गया है। टीवी एक्ट्रेस ने सीरियल के सेट पर ही फांसी लगाई है, हालांकि आत्महत्या का कारण अब तक सामने नहीं आया है। फिलहाल वह अलीबाबा शो में काम कर रही थीं। इस शो में वह शहजादी मरियम की भूमिका निभाती हैं।
20 साल की उम्र में तुनिशा द्वारा उठाए गए आत्महत्या के कदम से सभी सदमे में हैं। तुनिशा शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थीं। सेट पर सभी के साथ हसी मजाक से बात करने वाली इस एक्ट्रेस ने इस तरह का कदम उठाने की वजह से सभी लोग सदमें में हैं।

tunishsa
टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा टीवी पर कई सारे शो कर चुकी हैं। वीर पुत्र- महाराणा प्रताप के बाद वह चक्रवर्ती अशोक सम्राट के साथ इंटरनेट वाला लव जैसे कई शो में अभिनय कर चुकी हैं। तुनिशा शर्मा ने टीवी शो के साथ कई फिल्मों में भी अभिनय किया है। दबंग 3, कहानी 2 जैसी फिल्मों का भी वह हिस्सा रह चुकी हैं।
आपको बता दें, तुनिशा शर्मा को लोकप्रियता कटरीना कैफ की फिल्म फितूर से मिली थी। उन्होंने इस फिल्म में यंग फिरदौस की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो बार-बार देखो में यंग दीया की भूमिका भी निभा चुकी हैं। इन दोनों ही फिल्मों में उन्होंने कटरीना कैफ के बचपन का रोल निभाया था।
