देश

लड़कियों को लेकर नहीं बदली तालिबान की सोच, अब NGO में महिलाओं के काम करने पर लगा दी रोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2022, 10:07 PM IST

इस फरमान से पहले भी तालिबान ने लड़कियों के खिलाफ कई फरमान जारी किए हैं। कभी पढ़ाई को लेकर तो कभी खेल कुद को लेकर। तालिबान लगातार लड़कियों को घर में कैद करने वाला फरमान जारी कर रहा है। इसके खिलाफ वहां के लोग भी प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उससे तालिबानी सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।

अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान सरकार (Taliban Govt) ने शनिवार को महिलाओं के घरेलू और विदेशी एनजीओ में काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया। साथ ही सभी गैर-सरकारी संगठनों (NGO) को महिला कर्मचारियों की भर्ती नहीं करने का आदेश दिया।

यह आदेश वित्त मंत्री कारी दीन मोहम्मद हनीफ के एक पत्र में आया है। इस पत्र में कहा गया है कि अगर कोई एनजीओ आदेश का पालन नहीं करता है, तो अफगानिस्तान में उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल रहमान हबीब ने इस आदेश की पुष्टि की है।

मंत्रालय ने कहा कि उसे एनजीओ के लिए काम करने वाली महिला कर्मचारियों के बारे में गंभीर शिकायतें मिली हैं, जो सही तरह से हिजाब नहीं पहनती हैं। हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह आदेश एनजीओ में काम करने वाली अफगान महिलाओं पर ही लागू होगा या सभी महिलाएं इसके दायरे में आएंगी।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की ओर से महिलाओं के विश्वविद्यालय जाने पर रोक लगाने के मंगलवार के फैसले की कई देशों ने निंदा की है। तब से अफगान महिलाओं ने प्रतिबंध के खिलाफ प्रमुख शहरों में प्रदर्शन किया है।

अगस्त 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता हाथ में लेने के बाद तालिबान ने महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कुचले का काम किया है। तालिबान, अफगानिस्तान में लगातार इस्लामिक कानून को लागू कर रहा है। इसे लेकर उसकी दुनिया भर में आलोचना भी हो रही है, देश के अंदर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, फिर भी तालिबान मानने को तैयार नहीं दिख रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article