Kashmir News: कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा (
डीजीपी का बयान
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवादी लोगों को धमकियां देकर घाटी में सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'इन लोगों को शर्म आनी चाहिए कि वे कश्मीर के शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल को खराब करने के उद्देश्य से धमकियां देने के लिए इतना नीचे गिर गए हैं।' सिंह उग्रवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे, जिसे लश्कर-ए-तैयबा का एक हिस्सा माना जाता है, जो कश्मीर में भाजपा के पदाधिकारियों के लिए धमकियां देता है।
टीआरएफ ने दी है धमकी
डीजीपी ने कहा कि आतंकवादी और उनके आका घाटी में हो रही शांति और विकास को पचा नहीं पा रहे हैं। बारामूला जिले के लिए हाल ही में नामित भाजपा के पदाधिकारियों के लिए टीआरएफ ने गुरुवार रात को एक धमकी जारी की है। नशीली दवाओं के कारोबार में कथित रूप से शामिल पांच पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बारे में एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि इस खतरे से सख्ती से निपटने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'हमें नशीले पदार्थों की समस्या से वैसे ही निपटना है जैसे हम आतंकवाद से निपट रहे हैं। इस कार्रवाई को तेज करने की जरूरत है और लोगों को भी पुलिस के साथ सहयोग करना होगा।'
