देश

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में घर निर्माण की खुदाई के दौरान मिली 12वीं शताब्दी की कृष्ण भगवान की मूर्ति, सभी रह गए हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 06:49 PM IST

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के ब्रम्हपुरी तहसील के खेडमक्ता गांव में घर निर्माण की खुदाई के दौरान 12वीं शताब्दी की कृष्ण भगवान की सुन्दर मूर्ति मिली। यह मूर्ति चालुक्य कालीन बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के चंद्रपुर के ब्रम्हपुरी तहसील के खेडमक्ता गांव में रहने वाले गजानन मानकर के घर में शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खोदने का काम शुरू था। करीब सात फीट गहरा गड्ढा खोदा गया तो काला पत्थर नुमा कोई चीज नजर आई, जब पत्थर को बाहर निकाला गया तो सभी हैरान रह गए, यह सिर्फ एक पत्थर नहीं बल्कि भगवान कृष्ण की एक सुंदर मूर्ति थी, मूर्ति मिलने की जानकारी गांव में फैलते ही ग्रामीण मूर्ति को देखने दौड़ पड़े, ग्रामीणों ने मूर्ति का दुग्ध अभिषेक कर मूर्ति की पूजा की।

इतिहास के जनकार अशोक सिंह ठाकुर ने बताया कि यह मूर्ति 12वीं शताब्दी की है और चालुक्य काल की है, इस प्रकार से ये भगवान कृष्ण की मूर्ति मिलने का यह पहला उदाहरण है। ये मूर्ति दक्षिण शैली की है। मूर्ति काले पत्थर पर उकेरी गई है। श्री कृष्ण के सिर पर करंडक मुकुट धारण किया है और हाथ में बांसुरी है, मंदिर के दोनों ओर दक्षिणनाट्य शैली में नक्काशी की गई है। ऐसी सम्भावना है किसी ने ये मूर्ति दक्षिण से बनवाकर चंद्रपुर जिले में लाई हो और किसी कारण से जमीन में दफना दी हो, खुदाई के दौरान मूर्ति के आलावा वहां मंदिर होने के कोई अवशेष नहीं मिले है इसीलिए चालुक्य काल में इस क्षेत्र में श्रीकृष्ण का मंदिर रहा हो ऐसी सम्भावना फिलहाल नहीं दिख रही है यदि इस क्षेत्र में और शोध किया जाए तो इतिहास पर प्रकाश डाला जा सकता है।

चंद्रपुर जिले को ऐतिहासिक धरोहरों का वरदान प्राप्त है। चंद्रपुर में पाषाण युग के कई अवशेष पाए जाते हैं जिले में मौर्य, सातवाहन, वाकाटक, राष्ट्रकूट, चालुक्य, नागा, परमार, गोंड, भोसले शासन करते थे। जिले में कई खूबसूरत इमारतें आज भी इतिहास की गवाही दे रही हैं। अब चंद्रपुर के इतिहास में एक नया इतिहास जुड़ गया है, जिले में पहली बार श्रीकृष्ण की मूर्ति मिली है। मिली मूर्ति चालुक्य काल की है और बारहवीं शताब्दी की है, मूर्ति मिलने के बाद गांव में खुशी का माहौल है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!