Seeds for Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। यूरिक एसिड बढ़ने पर मुख्य रूप से जोड़ों में दर्द और सूजन की परेशानी हो सकती है। साथ ही हड्डियों में भी काफी ज्यादा दर्द होता है। एक्सपर्ट की मानें तो शरीर में हाई यूरिक एसिड की परेशानी होने पर सबसे पहले पैरों और हाथों की उंगलियों में दर्द होता है। ऐसे में रोजमर्रा के कई कार्य प्रभावित होती हैं। इस स्थिति से बचने के लिए यूरिक एसिड को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी होता है। अगर आप यूरिक एसिड से समस्या से जूझ रहे हैं तो ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बीज आपके लिए काफी हेल्दी साबित हो सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे बीजों के बारे में बताएंगे जिससे यूरिक एसिड की परेशानी को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए कौन सा बीज खाएं?
यूरिक एसिड कंट्रोल करने के लिए कौन सा बीज खाएं?
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप कद्दू और अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इन बीजों के बारे में-
अलसी के बीज
हाई यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए अलसी का बीज काफी फायदेमंद हो सकता है। यह बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, तो ब्लड में यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मददगार है। अगर आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करना चाहते हैं तो सुबह खाली में अलसी के बीजों को अपने आहार में शामिल करें। यह पाचन के लिए भी अच्छा होता है। साथ ही यह यूरिक एसिड कंट्रोल करने में प्रभावी है।
कद्दू का बीज है फायदेमंद
कद्दू के बीजों का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह बीज शरीर में यूरिक एसिड के संचय को रोकता है। साथ ही यह शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी आपकी मदद कर सकता है। कद्दू का बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो शरीर के अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में असरदार है। इससे आप जो़ड़ों में दर्द, सूजन इत्यादि को कम कर सकते हैं। कद्दू के बीजों को आप रोजाना सलाद, स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।
मेथी का बीज
फाइबर से भरपूर मेथी का बीज पेट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से इस छोटे से बीज को अपने आहार में शामिल करने से आप यूरिक एसिड की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसके अलावा यह अतिरिक्त चर्बी को कम कर सकता है। मेथी के बीजों को खाने में या फिर पानी में भिगोकर खाया जा सकता है, जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
