Band Naak Kholne Ke Gharelu Upay Nuskhe: मौसम का तापमान जैसे-जैसे गिर रहा है, अब लोगों को सर्दियों की समस्याएं सताने लगी हैं। लोगों के साथ बंद नाक और नाक बहने की समस्या परेशान करने लगती है। ठंडे मौसम में नाक बंद होना बुहत आम है। ज्यादातर लोगों के साथ यह स्थिति देखने के मिलती है। लेकिन इसकी वजह से लोगों को काफी असजहता महसूस होती है। वहीं, अगर ऐसे में मौसम में किसी को साइनसाइटिस (Sinusitis) या साइनस (Sinus) हो जाता है, तो यह समय उनके लिए और भी परेशानी भरा हो सकता है। क्योंकि यह एक गंभीर संक्रमण है जिसकी वजह से बंद नाक, गले में दर्द, नाक बहना,सिरदर्द, नाक के नथूनों में सूजन आदि जैसी स्थितियां देखने को मिल सकती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दियों के मौसम में कुछ सरल नुस्खों को फॉलो करके बंद नाक को आसानी से खोल जा सकता है। ये आपकी खुलकर सांस लेने में मदद कर सकते हैं। अगर आपकी ठंडे मौसम में आपकी नाक भी बंद हो रही है और इसकी वजह से आप काफी असहज महसूस कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे नुस्खे लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप इनसे आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं..
सर्दियों में बंद नाक खोलने के लिए अपनाएं ये सरल नुस्खे - Home Remedies To Open Blocked Nose In Hindi
भाप लें
यह बंद नाक खोलने के लिए सबसे सरल नुस्खों में से एक है। आप इसके लिए भाप लेने की मशीन का प्रयोग कर सकते हैं। या फिर बाल्टी या किसी बर्तन में पानी गर्म कर सकते हैं। अगर आप पानी में 2 बूंद पुदीने की तेल की डालेंगे तो इससे झट से बंद नाक खुल जाएगी। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) की मानें तो भाप लेना साइनस से राहत दिलाने में भी कारगर है।
भरपूर पानी पिएं
बंद नाक से राहत पाने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत आवश्यक है। यह नाक के बलगम को ढीला करने में मदद करता है। अगर आप गुनगुना पानी पिएं, तो इससे बहुत अधिक लाभ मिलेगा। आप चाहें तो एक लीटर पानी में 1 चम्मच सोंठ का पाउडर उबालकर रख सकते हैं। यह बंद नाक खोलने के साथ-साथ सूजन कम करने में भी मदद करेगा।
गर्म तरल पदार्थ पिएं
सर्दियों में शरीर गर्म रखने और बंद नाक को खोलने के लिए आप कुछ गर्म तरल पदार्थ पी सकते हैं, जैसे सब्जियों का सूप या शोरबा आदि। करी और दाल पीने से भी बंद नाक को खोलने में बहुत मदद मिलेगी।
शरीर को आराम दें
सर्दियों में शरीर को पर्याप्त आराम देना बहुत जरूरी है। यह नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है। यह साइनस दर्द से राहत दिलाने के साथ-साथ बंद नाक को खोलने में भी मदद करता है। अच्छी नींद लेना भी साइनस से राहत दिलाने में बहुत मदद कर सकता है।
नेजल स्प्रे
बाजार मिलने वाले नेजल स्प्रे या सलाइन सॉल्यूशन भी साइनस से राहत प्रदान करने में बहुत मदद कर सकते हैं। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) की मानें तो बंद नाक खोलने में सलाइन सॉल्यूशन इनहेल करने से बहुत फायदा मिल सकता है। हालांकि, इसका प्रयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
