हेल्थ

सर्दियों में ब्लोटिंग की समस्या से हैं परेशान, किचन में रखी इन चीजों में छिपा है समाधान

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 08:11 PM IST

Bloating in Winter: सर्दियों में कई तरह की परेशानियां होने की संभावना होती है। इन परेशानियों में ब्लोटिंग की समस्या शामिल है। ब्लोटिंग की परेशानी होने पर आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं, जिससे आप ब्लोटिंग के साथ-साथ पेट से जुड़ी कई अन्य परेशानियों को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों के दिनों में ब्लोटिंग की परेशानी कैसे कम करें?

Image

सर्दियों में ब्लोटिंग की परेशानी दूर करने के आसान से उपाय

KEY HIGHLIGHTS
  • नींबू पानी पीने से गैस की परेशानी होगी कम
  • बेकिंग सोडा ब्लोटिंग की समस्या से दिलाए छुटकारा
  • एलोवेरा जेल पाचन को करे दुरुस्त

Bloating in Winter: सर्दियों का मौसम कई लोगों का पसंदीदा सीजन होता है। लेकिन यह सीजन कई तरह की खुशियों के साथ-साथ कुछ समस्याओं को भी अपने साथ लाता है। इन समस्याओं में ब्लोटिंग की परेशानी शामिल है। सर्दियों के दिनों में अक्सर लोगों को पेट फूलने की समस्या होती है। खासतौर पर सुबह के समय इस तरह की परेशानी अक्सर लोगों को बनी रहती है। दरअसल, सर्दियों के दिनों में हमारे शरीर का पाचनतंत्र काफी धीमी गति से कार्य करता है, जिसकी वजह से पाचन संबंधी परेशानी का अनुभव होता है। अगर आपको भी सर्दियों के दिनों में ब्लोटिंग की परेशानी बनी रहती है, तो इस परेशानी को कम करने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैँ। आइए जानते हैं सर्दियों में ब्लोटिंग की परेशानी कैसे करें दूर?

सर्दियों में ब्लोटिंग की परेशानी दूर करने के घरेलू उपाय?

नींबू का पानी

सर्दियों में ब्लोटिंग की परेशानी को दूर करने के लिए नींबू का सेवन करें। खासतौर पर नींबू पानी पीने से आपको पेट की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल, नींबू में साइट्रिक एसिड भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो पेट की परेशानियों को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है। सर्दियों में ब्लोटिंग की परेशानी को कम करने के लिए सुबह के समय 1 गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिक्स कर लें। अब इस पानी का सेवन करें। इससे ब्लोटिंग की परेशानी दूर की जा सकती है।

बेकिंग सोडा है फायदेमंद

ब्लोटिंग की परेशानी को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते है। इसके सेवन से पेट में गैस की समस्या को कम की जा सकती है। यह पेट में एसिड के स्तर को कम करता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स करके पिएं। इससे ब्लोटिंग की परेशानी दूर होगी।

एलोवेरा जेल है हेल्दी

ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया दा सकता है। यह पेट में होने वाली जलन को भी दूर करने में प्रभावी है। दरअसल, एलोवेरा में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जो पेट की अंदरूनी परत में आई सूजन को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। ऐसे में एलोवेरा का सेवन आप दवा की तरह कर सकते है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article