हेल्थ

Diabetes Myths: क्या चीनी खाने से हो जाती है डायबिटीज, क्या शुगर के मरीज को नहीं खाने चाहिए फल - जानें सच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 10:30 AM IST

Diabetes Myths and Facts: शुगर की बीमारी दुनिया भर की एक बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम है। माना जाता है कि डायबिटीज होने पर मीठा नहीं खाना चाहिए। लेकिन ये एक मिथ है या फैक्ट? यहां जानें Diabetes से जुड़ीं ऐसी ही और भ्रांतियां और सच।

Image

Diabetes Myths: क्या चीनी खाने से हो जाती है डायबिटीज, क्या शुगर के मरीज को नहीं खाने चाहिए फल - जानें सच

Diabetes Myths And Facts: डायबिटीज विश्व स्तर पर सबसे व्यापक रूप से फैलने वाली बीमारियों में से एक है। इस बीमारी का मानव शरीर के साथ एक जटिल संबंध है। बता दें कि हर व्यक्ति में इसके लक्षण और तंत्र अलग-अलग हो सकते हैं। डायबिटीज होने के बाद रोगी की जीवन शैली बदल जाती है। क्योंकि उनके खान-पान पर कई तरह के प्रतिबंध लग जाते हैं। हालांकि, बहुत से लोग ऐसे हैं जो मीठा खाने पर पूरी तरह से रोक लगा देते हैं। आपको बता दें कि यह सिर्फ एक मिथक है, जो आपके अंदर भ्रम पैदा करती हैं। आज इस लेख में हम उन्हीं मिथकों के बारे में जानेंगे।

What is Diabetes

जब शरीर ब्लड शुगर का ठीक से उपयोग नहीं कर पाता, तो मधुमेह की बीमारी पैदा हो जाती है। यह मस्तिष्क को बैलेंस रखने और पूरे शरीर के लिए ऊर्जा का मुख्य स्रोत होता है। डायबिटीज के दो टाइप भी हैं। इसमें टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज शामिल हैं।

Diabetes Myths and Facts

डायबिटीज से जुड़ी बहुत सारे मिथक और आधे-अधूरे तथ्य हैं जो अक्सर रोगियों के सामने आते रहते हैं। जो सिर्फ एक बेतुकी बातें हैं। आइए इस मिथक को जानते हैं।

मिथक 1: चीनी खाने से डायबिटीज होती है

यह प्रचलित धारणा है कि जो लोग बहुत ज्यादा चीनी खाते हैं उन्हें डायबिटीज जरूर होती है। लेकिन इसपर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक चीनी के सेवन से मोटापा और वजन हो जरूर बढ़ सकता है, जिससे डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है। पर ऐसा नहीं कि हर कोई को डायबिटीज हो ही जाए।

मिथक 2: डायबिटीज हमेशा अंगच्छेदन (Amputation) की ओर ले जाता है

लोगों में ऐसा मान्यता है कि डायबिटीज से दिखना बंद हो जाना और अंगच्छेदन जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। लेकिन, स्वास्थ्य विशेषज्ञों काकहना है कि ऐसा कुछ लोगों के साथ हो सकता है, पर सभी रोगियों के लिए यह जरूरी नहीं। सही डाइट को फॉलो करके ब्लड शुगर लेवल को मैनेज किया जा सकता है।

मिथक 3: डायबिटीज पेशेंट को फल नहीं खाने चाहिए

यह एक व्यापक रूप से माना जाने वाला मिथक है कि डायबिटीज पेशेंट को फल नहीं खाने चाहिए क्योंकि इनमें चीनी की मात्रा होती है। हालांकि, सच्चाई यह है कि फलों में प्राकृतिक शर्करा होती है, जिसे खाने से कोई नुकसान नहीं होता है।

मिथक 4: डायबिटीज पेशेंट को मीठा नहीं खाना चाहिए

यदि आपको टाइप 2 डायबिटीज है और आप मीठा बहुत खाते हैं, तो इससे आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाएंगे और वजन भी बढ़ना शुरू हो जाएगा। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप अपने आहार से सभी मिठाइयों को बाहर कर दें। बल्कि आप उन्हें हर दिन के बजाय कभी-कभी थोड़ा बहुत खा सकते हैं।

डायबिटीज के लक्षण (Symptoms Of Diabetes)

हेल्थ स्पेशलिस्ट के अनुसार, डायबिटीज के लक्षण ब्लड शुगर लेवल पर निर्भर करते हैं। कुछ सामान्य लोगों में हर समय प्यास लगना, सामान्य से अधिक बार पेशाब करना, वजन कम होना, पुरानी थकान और कमजोरी महसूस करना, धुंधली दृष्टि होना, घाव ठीक होने के बजाय बार-बार संक्रमित होना आदि लक्षण देखे जा सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article