जयपुर

राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, चूहे के काटने से 10 साल के मासूम की मौत

राजस्थान के जयपुर में सरकारी हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही सामने आई है। इलाज के लिए भर्ती हुए 10 साल के मासूम की चूहे के काटन की वजह से मौत हो गई। सरकार ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। बच्चे को इलाज के लिए यहां स्टेट कैंसर हास्पिटल में 11 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

जयपुर के एक सरकारी अस्पताल में कैंसर के इलाज के लिए भर्ती 10 साल के बच्चे के पैर का अंगूठा कथित तौर पर चूहे ने कुतर दिया। बच्चे की बाद में मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की मौत चूहे के काटने से नहीं बल्कि ‘‘सेप्टिसीमिया शॉक और उच्च संक्रमण’’ के कारण हुई। राजस्थान सरकार ने मामले की जांच के लिए समिति गठित की है। बच्चे को इलाज के लिए यहां स्टेट कैंसर हास्पिटल में 11 दिसंबर को भर्ती कराया गया था।

हॉस्पिटल से मांगी गई रिपोर्ट

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संदीप जसूजा ने कहा, "बच्चे को बुखार और निमोनिया भी था। शुक्रवार को उच्च संक्रमण, सेप्टिसीमिया शॉक के कारण उसकी मौत हो गई।" अधिकारियों ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा सचिव अम्बरीश कुमार ने सवाई मान सिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी है।

चूहे के काटने से बच्चे की मौत

एक स्थानीय अखबार में प्रकाशित खबर के अनुसार भर्ती होने के कुछ समय बाद ही बच्चा रोने लगा। जब उसके परिजनों ने उसके ऊपर से कंबल हटाया तो देखा कि उसके एक पैर के अंगूठे से चूहे के काटने के कारण खून बह रहा था। परिजनों ने इसकी सूचना वहां मौजूद नर्सिंग स्टाफ को दी, जिन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद पैर पर पट्टी बांध दी। जसूजा ने बताया कि चूहे के काटने की सूचना मिलते ही उन्होंने बच्चे का उपचार शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article