हेल्थ

बालों का झड़ना रोकेंगे ये 5 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स, रोज सिर्फ 1 गिलास पीने से मिलेंगे लंबे, घने और शाइनी बाल

Drinks To Stop Hair Fall In Hindi: अगर आपको भी गंभीर हेयर फॉल हो रहा है, तो इन ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। ये बालों की लगभग सभी समस्याएं दूर कर सकते हैं। इसके अलावा, सेहत के लिए भी इनका सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है।

Image

Ayurvedic Drinks To Stop Hair Fall

Photo : Shutterstock.com

Drinks To Stop Hair Fall In Hindi: बालों का झड़ना आजकल हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बन गई है। बहुत से लोग बालों को हेलीद रखने के लिए महंगे-महंगे तेल और शैंपू, साथ ही अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। फिर उनके बाल बहुत झड़ते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? तो आपको बता दें कि इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। सबसे पहला तो यह है कि जो हेयर केयर प्रोडक्ट्स आप बालों पर यूज करते हैं, उनमें हानिकारक केमिकल होते हैं, जो बालों की फायदे के बजाए नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा, शरीर में पोषण की कमी, खराब खानपान, बालों की पर्याप्त देखभाल न करना, बालों को सुखाने के ड्रायर और सीधा करने के लिए प्रेसिंग मशीन आदि का प्रयोग भी बालों के झड़ने का बड़ा कारण हैं। इसलिए अगर आप बालों का झड़ना रोकना और हेल्दी बाल पानी चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार कारणों पर काम करने की जरूरत है। अगर बालों के झड़ने की समस्या शरीर में पोषण की कमी और खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण है, तो इसे दूर करने में कुछ ड्रिंक्स आपकी मदद करेंगी। ऐसी कई आयुर्वेदिक ड्रिंक्स हैं, जिनका सेवन रोज करने से आपको बालों से जुड़ी लगभग सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। हेयर फॉल कंट्रोल करने, मजबूत, घने, शाइनी और लंबे बालों के लिए आपको कौन-कौन सी आयुर्वेदिक ड्रिंक पीनी चाहिए, इस लेख में विस्तार से जानें...

बालों का झड़ना रोकने के लिए पिएं ये खास आयुर्वेदिक ड्रिंक्स- Ayurvedic Drinks To Stop Hair Fall In Hindi

नारियल पानी पिएं

पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी को सबसे स्वस्थ और शुद्ध ड्रिंक माना जाता है। क्योंकि इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं की जाती है। यह कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के साथ-साथ बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी यह बहुत लाभकारी है।

आंवले का जूस पिएं

विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसलिए ज्यादातर हेयरकेयर प्रोडक्ट्स में इसे मुख्य इंग्रीडिएंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आंवले के जूस में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। यह शरीर में आयरन के अवशोषण में सुधार करता है और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, जिससे बालों के रोम तक जरूरी पोषण पहुंच सके।

मेथी के बीज का पानी पिएं

मेथी की बीज या मेथी दाना सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए मेथी का तेल, हेयर मास्क और पैक आदि खूब इस्तेमाल किया जाता है।

एलोवेरा जूस पिएं

त्वचा और बालों के लिए एलोवेरा एक रामबाण औषधी है। इसका जेल सीधे तौर पर बालों पर लगाने के बहुत लाभ मिलते हैं। हालांकि, लगाने के साथ-साथ आप इसका जूस भी पी सकते हैं। यह शरीर को आंतरिक रूप से पोषण देगा और बालों को हेल्दी बनाएगा।

भृंगराज की चाय पिएं

बालों के लिए भृंगराज किसी दवा से कम नहीं है। इस अद्भुत जड़ी बूटी को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बाजार में मौजूद बहुत से हेयर केयर प्रोडक्ट्स भृंगराज के नाम पर ही बेचे जाते हैं। बालों को हेल्दी रखने के लिए आप भृंगराज बालों में लगाने के साथ-साथ इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। इससे बालों को मजबूत बनाने में बहुत मदद मिलेगी।

गुड़हल की चाय

इन फूलों का हेयर मास्क या तेल बनाकर लोग काफी यूज करते हैं। इससे बालों की कई समस्याएं दूर होती हैं। गुड़हल के फूलों की चाय बनाकर पीने से भी बालों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

TNN Health Desk
TNN हेल्थ डेस्क author

हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजमर्रा के जीवन में दो-चार होते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको हेल्थ में रूचि है और बीमारियों के लक्षण और इलाज के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहाँ सिर्फ आपको जानकारी ही नहीं बल्कि हेल्थ को देखने-समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के हेल्थ सेक्शन से जुड़ें और सेहत से जुड़ी तमाम ख़बरों के साथ खुद को फिट रखें।

और पढ़ें
End of Article