Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अपने फिनाले वीक में पहुंच गया है। अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan), एल्विश यादव (Elvish Yadav), मनीषा रानी, पूजा भट्ट और बेबिका ध्रुवे टॉप 5 कंटेस्टेंट्स बन चुके हैं। घर में फिनाले के इतने करीब पहुंचकर अभिषेक लगातार एल्विश और मनीषा से सबकी जर्नी को लेकर बात कर रहे हैं। अभिषेक इस गेम में खुद के अलावा किसी को विनर नहीं देखते हैं। अभिषेक का कहना है कि घर में एल्विश ने कभी गेम नहीं खेली है। वो एक वाइल्ड कार्ड है। वाइल्ड कार्ड वाली बात पर एल्विश को बुरा लगता है।
अभिषेक का कहना है कि वोटिंग की वजह एल्विश शो जीत सकता है। अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अभिषेक एल्विश से कहता है कि पिछले सीजन का विनर एमसी स्टैन था। लेकिन डिजर्विंग प्रियंका चाहर चौधरी थी। वोट्स की वजह से स्टैन विनर बने थे। अभिषेक के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कुछ यूजर्स अभिषेक को ट्रोल भी कर रहे हैं।
अभिषेक ने एमसी स्टैन को लेकर मारा तंज
घर में लगातार मेहमानों की एंट्री हो रही है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक जानना चाहते हैं कि इस बार का विनर कौन होगा। घर में फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के बीच में भी टशन देखने को मिल रही है। घर में विनर को लेकर सबसे ज्यादा अभिषेक, एल्विश और मनीषा रानी बात कर रहे हैं।
