Faltu going Off Air: स्टार प्लस का पॉपुलर शो फालतू ऑफ एयर होने वाला है। आकाश अहूजा और निहारिका चौकसे के शो फालतू ने कुछ समय में ही दर्शकों के बीच में पॉपुलर हो गया। ये शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा टॉप 5 में रहता है। ये शो नवंबर महीने में ऑनएयर हुआ था। कम समय में ही इस शो की कहानी और किरदारों ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बना ली। अयान और फालतू की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। शो के ऑफ एयर होने से दर्शकों को काफी झटका लगेगा।
11 महीने के अंदर ही ये शो ऑफएयर हो रहा है। हालांकि शो के ऑफएयर होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। शो के लीड एक्टर्स आकाश ने बताया कि शो का आखिरी एपिसोड 16 या 17 अगस्त को टेलिकास्ट किया जाएगा।
11 महीने बाद होगा फालतू
आकाश ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मुझे नहीं पता कि शो ऑफएयर क्यों हो रहा है। हमारे शो पर 200 लोग काम करते हैं। एक दम से शो के बंद होने से हम सभी को काफी झटका लगा है। हर किसी के लिए काम फिर से ढूंढना काफी मुश्किल होने वाला है। एक्टर का कहना है कि शो की टीआरपी भी अच्छी आ रही है। ऐसे में ये शो क्यों बंद हो रहा है मुझे नहीं पता। मुझे उम्मीद है कि मेकर्स सही कॉल लेंगे। कुछ रिपोर्ट्स की माने तो शो को एक्सटेंशन मिल सकता है।
