टीवी मसाला

Bigg Boss 17 के लिए खत्म हुआ इंतजार, इस दिन TV पर धांसू एंट्री मारेगा सलमान खान का शो

Bigg Boss 17 To Premier In October: टीवी पर सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' की एंट्री होने वाली है। अभी तक कई सितारों को 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब खबर आ रही है कि बिग बॉस 17 अक्टूबर में प्रीमियर हो सकता है।

Image

TV पर धांसू एंट्री मारने के लिए तैयार हैं 'बिग बॉस 17'

Bigg Boss 17 To Premier In October: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के बाद से ही 'बिग बॉस 17' की तैयारियां जोरों शोरों पर हो रही हैं। वहीं अब 'बिग बॉस 17' (Bigg Bos 17) के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश भी शुरू हो चुकी है। 'बेकाबू' एक्ट्रेस ईशा सिंह से लेकर हर्ष बेनिवाल तक, कई सितारों को 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया जा चुका है। इन सबसे इतर अब 'बिग बॉस 17' के प्रीमियर की डेट भी सामने आ चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'बिग बॉस 17' (Bigg Bos 17) अक्टूबर में शुरू होने वाला है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान का धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का प्रीमियर 20 अक्टूबर से हो सकता है। हालांकि इस बात को लेकर अभी तक मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि सलमान खान के 'बिग बॉस 17' को और भी रोमांचक बनाने के लिए मेकर्स इस बार अलग ही थीम लेकर आए हैं। माना जा रहा है कि शो में सिंगल स्टार और कपल्स की एंट्री हो सकती है।

'बिग बॉस 17' के लिए कंफर्म हुआ ये स्टार

'बिग बॉस 17' (Bigg Bos 17) के लिए यूं तो अर्जित तनेजा, बेबिका धुर्वे, जिया शंकर, मनीषा रानी, ईशा सिंह, अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा जैसे सितारों के नाम सामने आ चुके हैं। खास बात तो यह है कि इस सीजन से भी यू-ट्यूबर का नाम जुड़ रहा है। दरअसल, शो में हर्ष बेनिवाल की एंट्री हो सकती है। इस बात की पुष्टि हर्ष बेनिवाल ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर बिग बॉस की आंख साझा कर की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article