टीवी मसाला

Hina Khan ने दर्द और तकलीफ में बिताए पिछले कुछ 15-20 दिन, लेकिन इस एक चीज ने नहीं छीनीं एक्ट्रेस की 'SMILE'

Hina Khan New Instagram post: टीवी एक्ट्रेस 'हिना खान' ने आज सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट शेयर कर अपने पिछले 15 से 20 दिन झेले दर्द और तकलीफ को शब्दों में फैंस के साझा किया है। एक्ट्रेस ने बताया की वह इस मुश्किल समय से कैसे बाहर निकलीं। आइए रिपोर्ट पर नजर डालें।

Image

Hina Khan New Instagram post

Hina Khan New Instagram post: टीवी एक्ट्रेस 'हिना खान' इस समय अपने जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही है। कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस के लिए साल 2024 काफी संघर्षों से भरा रहा है। बता दें कि हिना खान 'ब्रेस्ट कैंसर' के तीसरे स्टेज से पीड़ित हैं और उनका इलाज भी चल रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस समय-समय पर अपने इलाज से जुड़े अपडेट फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। आज भी हिना खान ने सोशल मीडिया पर लंबी पोस्ट शेयर कर अपने पिछले 15 से 20 दिन झेले दर्द और तकलीफ को शब्दों में बयां किया है। अपनी इस पोस्ट में हिना खान (Hina Khan) ने उस एक चीज का भी जिक्र किया है जिसने उनके चेहरे की मुस्कान को कम नहीं होने दिया। चलिए एक नजर इस रिपोर्ट पर डालते हैं।

ब्रेस्ट कैंसर पीड़ित हिना खान (Hina Khan) ने आज इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में अपने दर्द को बयां करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा "पिछले 15-20 दिन मेरे मेंटली और फिजिकली काफी मुश्किल रहे हैं। मेरे ट्रीटमेंट के निशान वापिस आ गए लेकिन मैंने उन सबको देखा और उनसे लड़ी क्योंकि मैं उन सब चीजों से हार नहीं मान सकती हूँ।"

हिना ने आगे बताया "मैं जो भी दर्द झेल रही थी उन सब से निकलने के लिए मुझे 'पोसीटिव' सोचना था और खुश रहना था। और मैंने इसमें हार नहीं मानी, मैंने वो सब किया जो मेरे लिए सही था। मैंने आपको लोगों से भी कहूँगी की 'ये लाइफ सिर कह देने से नहीं चलती है हमें उसे चलाना होता है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी आपको भी यही ताकत मिले और अपनी हर लड़ाई को हिम्मत से जीतें।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article