बॉलीवुड

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो के लिए इस हसीना को मिला न्योता, शालीन भनोट से है खास कनेक्शन

Eisha Bhanot Approaches For Bigg Boss 17: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' की तैयारियां जोरों-शोरों पर हो रही हैं। अब तक कई सितारों को भी शो के लिए अप्रोच किया जा चुका है। इस लिस्ट में अब ईशा सिंह का नाम भी जुड़ चुका है। दरअसल, 'बिग बॉस 17' के लिए ईशा सिंह को न्योता दिया गया है।

Image

सलमान खान के शो में कदम रखेंगी शालीन भनोट की को-स्टार

Eisha Bhanot Approaches For Bigg Boss 17: टीवी पर सलमान खान के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की जल्द ही एंट्री होने वाली है। शो को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर हो रही हैं और जमकर कंटेस्टेंट्स की तलाश भी की जा रही है। अब तक कई स्टार्स को 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया जा चुका है, जिसमें हर्ष बेनिवाल तक शामिल हैं। वहीं अब शो के लिए एक और हसीना को अप्रोच किया गया है, जिसका 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट शालीन भनोट से खास नाता है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के लिए 'बेकाबू' एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) को अप्रोच किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशा सिंह और 'बिग बॉस 17' के मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत जारी है। बता दें कि 'बिग बॉस' के पिछले सीजन के लिए भी ईशा सिंह को अप्रोच किया गया था। लेकिन किसी न किसी कारण उन्हें सलमान खान के शो से पीछे हटना पड़ा था। वहीं अब माना जा रहा है कि अगर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 17' के मेकर्स के बीच तालमेल सही बैठता है तो ईशा सिंह सलमान खान के शो का हिस्सा बन सकती हैं।

शालीन भनोट से क्या है ईशा सिंह का कनेक्शन

बता दें कि ईशा सिंह (Eisha Singh) ने शालीन भनोट के साथ 'बेकाबू' में मुख्य भूमिका अदा की थी। शो में जहां ईशा सिंह परी बनी थीं तो वहीं शालीन भनोट राक्षस के किरदार में नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री तो दर्शकों को खूब पसंद आई थी, लेकिन शो पर कुछ ही महीनों में ताला लग गया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article