टीवी मसाला

Bigg Boss 16: घर में हुए कोर्ट ट्रायल में गौतम विग ने सौंदर्या शर्मा के साथ अपने रिश्ते को किया प्रूफ, घरवालों ने बताया था नकली

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 10:03 AM IST

Gautam Singh-Soundarya Relationship: गौतम विज और सौंदर्या शर्मा के बीच पनप रहे रिश्ते को सभी घरवालों के साथ करण जौहर ने भी फेक बताया था। ऐसे में अब बिग बॉस ने गौतम और सौंदर्या को अपना रिश्ता प्रूफ करने के लिए दोनों को कठघरे में खड़े कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या गौतम अपने रिश्ते को प्रूफ करने में कामयाब होते हैं या नहीं।

Image

Bigg Boss 16: घर में हुए कोर्ट ट्रायल में गौतम विग ने सौंदर्या शर्मा के साथ अपने रिश्ते को किया प्रूफ, घरवालों ने बताया था नकली

Gautam Singh-Soundarya Relationship: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए हैं। एक तरफ अंकिता गुप्ता और प्रियंका चौधरी के बीच शुरू हुई बहस खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं घर में एक रिश्ता ऐसा भी है, जिसपर बार-बार फेक होने के इल्जाम लग रहे हैं। जी हां, हम गौतम विज और सौंदर्या शर्मा के रिलेशनशिप की ही बात कर रहे हैं। घरवालों के साथ-साथ करण जौहर ने भी इस रिश्ते को नकली बताया था। अब ऐसे में बिग बॉस ने गौतम और सौंदर्या को अपने को जमाने के सामने प्रूफ करने का मौका दिया। बीते एपिसोड में बिग बॉस ने घर में अदालत ही लगा डाली। जहां गौतम और सौंदर्या को कठघरे में खड़े होकर अपने रिश्ते को प्रूफ करना था।

बिग बॉस के घर में सौंदर्या और गौतम का प्यार असली है या नकली, इस पर ट्रायल चला रहा है। स्टेन ने गौतम का बचाव किया जबकि निमृत दोनों की प्रासीक्यूटर बनी थीं। ट्रायल शुरू होने से पहले बिग बॉस ने सौंदर्या शर्मा को घर में बार-बार इंग्लिश बोलने और गौतम के साथ फुसफुसाने को लेकर सजा दी। बिग बॉस ने कहा कि वो सौंदर्या के लिए शाकाहारी भोजन रोक रहे हैं। इस दौरान गोरी और अंकित जज बने थे। दोनों को स्टेन का पक्ष सही लगा। वहीं टीना दावा करती हैं कि जज पक्षपाती हैं।

बिग बॉस एमसी स्टेन को डिफेन्स लॉयर से फायर कर देते हैं। साथ ही साथ वो दोनों जज से भी उनकी गद्दी छीन लेते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि उन्होंने किस आधार पर स्टेन को जीत दी जबकि स्टेन ने कोई मुद्दा ही नहीं उठाया। बिग बॉस ने घोषणा की कि सौंदर्या नई बचाव पक्ष की वकील होंगी और प्रियंका और टीना जज होंगी। नया मामला यह है कि गौतम शालिन के साथ अपनी दोस्ती का झूठा ढोंग करता है और फुटेज के लिए उसका फायदा उठाता है। शालिन को गौतम के खिलाफ गवाह के तौर पर बुलाया जाता है। निमृत को उनके टैलेंट के लिए सराहा जाता है। दोनों जज घोषणा करते कि निमृत विनर है। गोरी और स्टेन शिव से बात करते हैं कि उन्हें फील हुआ जब निमृत ने शिव को उन्हें किनारे कर दिया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article