Bigg Boss 16; Gautam vig Eliminated: इस हफ्ते बिग बॉस 16 के घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट, गौतम विज, शालीन भनोट, सौंदर्य शर्मा और टीना दत्ता नॉमिनेटेड हैं। इस बीच पहले खबर सामने आ रही थी कि गौतम और टीना को दर्शकों के सबसे कम वोट मिले हैं और दोनों में से भी टीना के वोटों की गिनती गौतम से भी कम हैं। हालांकि अब यह बात तय हो गई है कि गौतम (Gautam Vig) ही इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे। जिसके साथ ही सौंदर्य और गौतम का प्यार भी बिग बॉस में अधूरा ही रह जाएगा। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि टीना को घर से बेघर होने चाहिए था लेकिन बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें बचा लिया है।
खुद सौंदर्य अपने प्यार को ले डूबीं
इस बीच कई दर्शकों का मानना है कि गौतम विज चाहते तो बिग बॉस में अच्छा खेल सकते थे, लेकिन खुद उनके प्यार सौंदर्य की वजह से ही उनका पूरा गेम खराब हो गया। जब भी गौतम टीवी पर नजर आते थे तो ज्यादातर उनके और सौंदर्य के रिश्ते को लेकर ही। फैंस का मानना है कि गौतम को अपने गेम पर ज्यादा फोकस करना चाहिए था। जब से करण जौहर ने उनके और सौंदर्य के रिश्ते पर सवाल उठाए, तभी से ही उनका गेम काफी खराब हो गया। उन्होंने घर की आम बातों में भी हिस्सा लेना बंद कर दिया और यही वजह है कि उन्हें शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
इसके साथ ही गौतम विज की एक्स वाइफ ऋचा गेरा ने बताया कि सौंदर्य अगर नहीं होती तो गौतम विज काफी अच्छा खेल सकते थे।
क्या टीना को होना चाहिए था बाहर?
वहीं दूसरी ओर कई रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम की जगह टीना को घर से बेघर होना चाहिए था लेकिन क्योंकि वह कलर्स का फेस रह चुकी हैं, इसलिए शो के मेकर्स उन्हें गेम में कुछ और दिन तक खेलने का मौका दे रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि जिस तरह से टीना अपनी गेम खेल रही हैं वह भी जल्द ही घर से बेघर हो सकती हैं।
