टीवी मसाला

Crime Patrol एक्ट्रेस सपना सिंह के 14 वर्षीय बेटे की मौत, हत्या के आरोप में दो दोस्त हुए गिरफ्तार

Crime Patrol Actress Sapna Singh's 14 Years Old Son Arrested: टीवी के चर्चित शो 'क्राइम पैट्रोल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सपना सिंह पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, सपना सिंह के 14 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Image

सपना सिंह के बेटे का निधन

Crime Patrol Actress Sapna Singh's 14 Years Old Son Arrested: टीवी के चर्चित शो 'क्राइम पैट्रोल' और 'माटी की बन्नो' से एक्टिंग की दुनिया में पहचान बनाने वाली सपना सिंह के 14 वर्षीय बेटे का निधन हो गया है। सपना सिंह के बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। सपना सिंह के बेटे का नाम सागर गंगवार है, जो कि बरेली में अपने मामा के साथ रहता था। सागर गंगवार का शव रविवार की सुबह अदलखिया गांव के पास से मिला। बताया जा रहा है कि पहले तो शव अज्ञात था, लेकिन बाद में इसकी पहचान एक्ट्रेस सपना सिंह (Sapna Singh) के बेटे के रूप में हुई। सागर गंगवार की हत्या के आरोप में दो दोस्तों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिनकी पहचान अनुज और सनी के रूप में हुई है।

खबर के मुताबिक, सागर गंगवार के मामा ने 7 दिसंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें सागर के दोनों दोस्त अनुज और सनी उसके शव को खेत की ओर खींचते नजर आए। अनुज और सनी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया, साथ ही उनपर हत्या के चार्जेस लगाए। खुद आरोपियों ने भी कबूला कि उन्होंने सागर के साथ शराब और ड्रग्स का इस्तेमाल किया और इसकी ओवरडोज की वजह से सागर की मौत हो गई।

सपना सिंह (Sapna Singh) के बेटे सागर गंगवार के निधन के मामले में अनुज और सनी ने बताया कि स्थिति से डर कर उन्होंने खेत में ही उसका शव छोड़ दिया। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में निधन के कारण की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि जहरीले पदार्थ और ओवरडोज की वजह से सागर ने दम तोड़ दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article