टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में अपनी हार से हैरान रह गई थीं Ankita Lokhande, बोलीं- जो जीते हैं उनके तो...

Ankita Lokhande Shocked On Bigg Boss 17 Result: सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे ने फिनाले तक अपनी जगह तो बनाई। लेकिन उन्हें चौथे नंबर पर आकर हार का मुंह देखना पड़ा। बिग बॉस 17 के परिणाम पर अब जाकर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'बिग बॉस 17' में अपनी हार से हैरान थीं अंकिता लोखंडे

Ankita Lokhande Shocked On Bigg Boss 17 Result: टीवी की मशहूर एक्ट्रेसे अंकिता लोखंडे ने 'पवित्र रिश्ता' के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता। अंकिता लोखंडे को बिग बॉस 17 में भी देखने का मौका मिला। हालांकि शो में जहां कुछ लोगों ने उन्हें पसंद किया तो वहीं कुछ ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया। एक्ट्रेस फिनाले तक तो पहुंचीं, लेकिन टॉप 4 पर आकर उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं हाल ही में दिये इंटरव्यू में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने बताया है कि वह बिग बॉस 17 में अपनी हार से हैरान रह गई थीं, क्योंकि उन्हें पता था कि बाहर उन्हें प्यार देने वाले बहुत से लोग हैं।

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने पिंकविला को दिये इंटरव्यू में 'बिग बॉस 17' के नतीजे पर अपने रिएक्शन का खुलासा किया। दरअसल, अंकिता लोखंडे से पूछा गया कि सबको लगता था कि आप ट्रॉफी उठाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तो क्या आप इस बात पर उदास हुई थीं। इस सिलसिले में बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने कहा, "हां मुझे हैरानी हुई थी। मैं उदास नहीं हुई थी, लेकिन बहुत ज्यादा हैरान हुई थी। क्योंकि आपको पता होता है कि बाहर लोग हैं जो आपको प्यार करते हैं। इतने सालों से आप इंडस्ट्री में हो। पता है कि लोग आपसे इतना प्यार करते हैं। थोड़ा सा मुझे हैरानी हुई।"

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, "मुझे लगता है कि जो जीते हैं वो लायक हैं, क्योंकि उनके इतने फॉलोअर्स हैं। मेरे लिए ये हमेशा काम था, मैं वहां काम कर रही थी। काम में ऊंच-नीच होती है। मुनव्वर भी जीता तो कोई बात नहीं, लेकिन मेहनत हम सबने की थी।" बता दें कि फिनाले के बाद अंकिता लोखंडे बिना मीडिया से बात किये ही वहां से चली गई थीं। इसपर लोगों का कहना था कि वह हार बर्दाश्त नहीं कर पाईं। लेकिन अंकिता ने मामले पर सफाई देते हुए बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article