Abhishek Kumar की पार्टी में रंग जमाने पहुंचे ये सितारे, ईशा के साथ-साथ अंकिता-विक्की को भी नहीं दिया न्योता!

Abhishek Kumar Throws Bigg Boss 17 Reunion Party: टीवी के चर्चित एक्टर और बिग बॉस 17 के रनरअप रह चुके अभिषेक कुमार ने बीती रात रीयूनियन पार्टी दी, जिसमें मुनव्वर फारूकी के साथ-साथ मन्नारा चोपड़ा और आयशा खान ने भी रंग जमाने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 7 2024, 09:14 IST
Abhishek Kumar ने दी धमाकेदार रीयूनियन पार्टीImage Credit : Instagram01 / 12

Abhishek Kumar ने दी धमाकेदार रीयूनियन पार्टी

Abhishek Kumar Success Bash: टीवी के मशहूर एक्टर और 'बिग बॉस 17' के अभिषेक कुमार इन दिनों लोगों के दिलों-दिमाग पर छाए हुए हैं। सलमान खान के शो में भी वह फर्स्ट रनरअप बने। हालांकि लोग उनके हाथ में ट्रॉफी देखना चाहते थे। बीते दिन अभिषेक कुमार ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बिग बॉस 17 के कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। पार्टी के दौरान अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी का भी रीयूनियन देखने को मिला। इतना ही नहीं, मन्नारा चोपड़ा और आयशा खान जैसी हसीनाओं की खूबसूरती ने भी पार्टी में चार चांद लगा दी। अभिषेक कुमार की पार्टी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन तस्वीरों पर-

मुनव्वर और अभिषेक का हुआ शानदार रीयूनियनImage Credit : Instagram02 / 12

मुनव्वर और अभिषेक का हुआ शानदार रीयूनियन

​अभिषेक कुमार की पार्टी में मुनव्वर फारूकी भी रंग जमाने पहुंचे। दोनों ने एक-दूजे को गले लगाकर खुशी जाहिर की। इतना ही नहीं, कैमरे के सामने जमकर डांस भी किया।​

रेड ड्रेस में मन्नारा चोपड़ा ने गिराई बिजलियांImage Credit : Instagram03 / 12

रेड ड्रेस में मन्नारा चोपड़ा ने गिराई बिजलियां

​अभिषेक कुमार की पार्टी में मन्नारा चोपड़ा रेड ड्रेस पहनकर पहुंचीं, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा। यहां तक कि खुद अभिषेक कुमार ने भी मन्नारा की कैमरे के सामने तारीफ की।​

'बिग बॉस 17' के टॉप 3 का हुआ रीयूनियनImage Credit : Instagram04 / 12

'बिग बॉस 17' के टॉप 3 का हुआ रीयूनियन

'बिग बॉस 17' के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स का पार्टी में रीयूनियन हुआ। अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी को साथ देख लोग भी एक्साइटेड नजर आए। इस दौरान मुनव्वर ने मन्नारा चोपड़ा की 'विनर इन वुमन कैटेगरी' कहकर टांग भी खींची।

ब्लैक ड्रेस में खूब लगीं आयशा खानImage Credit : Instagram05 / 12

ब्लैक ड्रेस में खूब लगीं आयशा खान

आयशा खान ने भी कमाल लुक अपनाकर अभिषेक कुमार की पार्टी में एंट्री मारी, जिसमें उनका अंदाज और ग्लैमर देखने लायक रहा।

प्रियंका और अंकित ने भी जमाया रंगImage Credit : Instagram06 / 12

प्रियंका और अंकित ने भी जमाया रंग

अभिषेक कुमार की पार्टी हो और उनके चहेते भाई अंकित गुप्ता व एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी न हों, ऐसा होना मुश्किल, है। दोनों साथ में पार्टी में पहुंचे, जिसे देख लोगों ने डेटिंग की अफवाहें उड़ानी शुरू कर दीं।

अभिषेक-आयशा ने साथ दिया पोजImage Credit : Instagram07 / 12

अभिषेक-आयशा ने साथ दिया पोज

बिग बॉस 17 में अभिषेक कुमार और आयशा खान की दोस्ती काफी अच्छी हो गई थी। इसकी झलक पार्टी के दौरान भी देखने को मिली।

मस्ती में चूर नजर आए अभिषेक और मुनव्वरImage Credit : Instagram08 / 12

मस्ती में चूर नजर आए अभिषेक और मुनव्वर

अभिषेक कुमार और मुनव्वर फारूकी पार्टी के दौरान मस्ती में चूर दिखे। दोनों ने अपने दोस्तों के साथ जमकर फोटोज क्लिक कराईं।

मनस्वी ने शेयर की सेल्फीImage Credit : Instagram09 / 12

मनस्वी ने शेयर की सेल्फी

अभिषेक कुमार की पार्टी से मनस्वी ममगई ने अपनी एक सेल्फी शेयर की, जिसमें अभिषेक कुमार, आयशा खान और नाविद सोले नजर आए। बता दें कि पार्टी में ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन कहीं नहीं दिखे।

मुनव्वर संग भी मनस्वी ने शेयर की फोटोImage Credit : Instagram10 / 12

मुनव्वर संग भी मनस्वी ने शेयर की फोटो

बिग बॉस 17 में भले ही मनस्वी ममगई और मुनव्वर फारूकी की कभी नहीं बनी। लेकिन पार्टी के दौरान दोनों ने साथ में सेल्फी ली।

मस्ती करते नजर आए बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्सImage Credit : Instagram11 / 12

मस्ती करते नजर आए बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स

अभिषेक कुमार की पार्टी में मीडिया के सामने बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स मस्ती करते नजर आए। इस दौरान अभिषेक और मुनव्वर ने मन्नारा की जमकर टांग खिंचाई की।

आयशा-अभिषेक ने किया साथ में डांसImage Credit : Instagram12 / 12

आयशा-अभिषेक ने किया साथ में डांस

बता दें कि आयशा खान और अभिषेक कुमार साथ में डांस करते नजर आए। दोनों के चेहरे पर खुशी देखने लायक रही।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!