Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) उर्फ फुकरा इंसान के कई चाहने वाले हैं। उन्हें पूरे सीजन में काफी पसंद किया गया है। एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री से पहले अभिषेक मल्हान को ही बिग बॉस के इस सीजन का विनर माना जा रहा था, हालांकि एक दम से पूरी बाजी पलट गई। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच बिग बॉस की ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन आखिर में बाजी एल्विश यादव ने मार ली। अब अपने बिग बॉस के सफर को लेकर अभिषेक ने जिया सिनेमा पर लाइव इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। फुकरा इंसान के नाम से मशहूर अभिषेक ने बिग बॉस मेकर्स को लेकर कई बातें सामने लाई है, जिन्हें सुनकर कई फैंस दंग रह गए हैं। आइए अभिषेक के बयान पर एक नजर डालते हैं।
सलमान खान की बातों पर उठाया सवाल
अभिषेक मल्हान ने कहा, ‘फिनाले वाले दिन सलमान सर ने मुझे और एल्विश को ये बात कही थी कि तुम दोनों ने मिलकर इस शो को कहा से कहा तक पहुंचा दिया है। उन्होंने यूट्यूब कम्यूनिटी की तारीफ की थी। यही बात जब मैंने घर पर बोली थी तो मुझे मेकर्स ने बिल्कुल विलेन का तरह दिखाया था।’ अभिषेक मल्हान ने यह भी बताया कि उन्हें लगता है कि मेकर्स जिया और उनके बीच लव एंगल दिखाना चाहते थे'।
